Posts

भोपाल आर्चडायसिस ने क्रिसमस और नए साल की शुभकामनाएं

Image
पूरे कैथोलिक ईसाइयों का प्रतिनिधित्व करने वाली भोपाल आर्चडायसिस ने राजभवन में 24 दिसंबर 2019 को मध्य प्रदेश के माननीय राज्यपाल को क्रिसमस और नए साल की शुभकामनाएं दीं। माननीय राज्यपाल ने भोपाल आर्चडायसिस के द्वारा की गई पहल की सराहना करते हुए अपने संदेश में कहा कि यीशु मसीह परम गुरु हैं जो मानवता के लिए शांति, प्रेम और सेवा के लिए न्यौछावर हो गए। उन्होंने यीशु के नाम पर गरीबों की सेवा करने वाले ईसाई समुदाय की सराहना की और पूरे ईसाई समुदाय को क्रिसमस और नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। माननीय राज्यपाल ने छात्रों को पुरस्कार वितरित किए और कार्यक्रम में उपस्थित पुरोहितों को शाॅल भेंट किया। सेंट मैरी स्कूल, तुलसी नगर, भोपाल के छात्राओं ने तीन कैरोल और एक शुभकामना गीत को बहुत खूबसूरती से प्रस्तुत किया। पास्टर केशब प्रधान ने एक क्रिसमस संदेश दिया और राज्सपाल महोदय के लिए प्रार्थना की। फा. सौंदर्या राजन ने मान. राज्यपाल का स्वागत किया। फादर मारिया स्टीफन, पी. आर. ओ ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा - यह प्रिय और निकट के लोगों को आनंदमय क्रिसमस संदेश देने के लिए चर्च की एक सुंदर परंपरा है। उन्होने प

स्मार्ट सिटी का कार्य सराहनीय नेक्स्ट लेवल पर जा रहा शहर

Image
मुख्य सचिव ने किया स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण भोपाल। भोपाल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा किये जा रहे कार्य सराहनीय हैं। स्मार्ट सिटी कंपनी शहर को शहर से उपर के लेवल पर लेकर जा रही है। इससे आने वाले दिनों में भोपाल की तस्वीर ही बदल जाएगी। विकास कार्य में आ रही बाधाओं को दूर किया जाएगा, ताकि कार्य तय समय-सीमा में पूर्ण हो सकें।  यह बात मंगलवार को भोपाल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो का निरीक्षण करने पहुंचेे मुख्य सचिव श्री सुधि रंजन मोहंती ने कहीं। उन्होने स्मार्ट सिटी द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो की समीक्षा की व कार्यो को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। इस मौके पर नगरीय विकास एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव श्री संजय दुबे, संभाग आयुक्त श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, भोपाल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चैयरमेन व कलेक्टर श्री तरूण पिथोड़े, बीएससीडीसीएल ईडी व नगर निगम आयुक्त बी. विजय दत्ता और बीएससीडीसीएल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दीपक सिंह आदि मौजूद थे।  इस दौरान श्री म

हंसते खेलते देश को धर्म एवं जाती के नाम पर विघटन करने की घिनोनी साजिश है NRC और  CAA ः सज्जन सिंह वर्मा

24 दिसम्बर, देश में राम मंदिर जैसे बड़े अदालती फैसले के आने पर भी पुरे देश में सोहार्द का माहौल बना रहा, हिन्दू मुस्लिम अन्य धर्म के लोगों ने उच्चतम न्यायालय के फैसले का सम्मान किया और पुरे विश्व को भाईचारे का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। लेकिन शायद भाजपा सरकार को यह अच्छा नहीं लगा, इसीलिए NRC और CAA जैसे संविधान की मूल भावना के खिलाफ लिए गए फैसले देश को थोप रहें है। किसी धर्म विशेष को लेकर जो सरकार ने नीति बनाई है वो सरासर गलत और असंवेधानिक है। भारत की आम जनता विशेषकर गरीब लोगों के लिए नोट बंदी के बाद दूसरी बार लाइन में खड़ा करने की साजिश है, साथ ही देश के लोगों में धर्म के आधार पर विघटन कराकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का एक घिनोना प्रयास है। असम में सरकार ने NRC लागु किया जिसमे लगभग 3.2 करोड़ की आबादी में 19 लाख लोग ऐसे निकाले जो अपने दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा पाए अब उनको अपने दस्तावेज बनवाने के लिए लाइन में लगना होगा। सरकारी विभागों के चक्कर काटने पड़ेंगे यह साबित करने के लिए की वो हिंदुस्तान के ही निवासी है। आज पुरे देश में ऐसे करोड़ो लोग है जिनके पास जरुरी दस्तावेज नहीं है तो क्या वो

मानसरोवर पब्लिक स्कूल में क्रिसमस का उत्सव

Image
मानसरोवर पब्लिक स्कूल में दिनांक 24/12/2019 को क्रिसमस का उत्सव मनाया गया। किंडरगार्टन के बच्चों द्वारा आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। कार्यक्रम का आरंभ विशेष प्रार्थना सभा द्वारा किया गया जिसमें क्रिसमस मे पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला गया। किंडरगार्टन के बच्चों द्वारा मनमोहक गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण फैन्सी -ड्रेस प्रतियोगिता रही। इसमें बच्चों ने विभिन्न प्रकार की वेश-भूषा में भाग लिया। बच्चे चॉंद, तारे, सूरज, बादल, मोर, बाघ, तोता, खरगोश, फूल , अंगूर, आम आदि बनकर आकर्षक लग रहे थे। फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता के विजेता-विरांश जैन, सहज,कनन्या गॉधी, तृषा कनौजिया, अंशिका, तीर्थ ़रूद्राक्षी, आरूषी, अभ्या, सुजिता एवं आकर्षण का केन्द्र रहे।         

सेंट मोंटफोर्ट विद्यालय में क्रिसमस आयोजन

Image
सेंट मोंटफोर्ट विद्यालय भोपाल में दिनांक 23 दिसम्बर 2019 को क्रिसमस आयोजन का भव्य शुभारंभ  प्रार्थना गीत के साथ प्रारंभ हुआ। छात्रों ने ''फादर हेअर वी कम'' इस गीत के साथ ईश्वर की आराधना की। अतिथि देवो भव इस परंपरा का निर्वाह करते  हुए पापुआन्यूगिनी से पधारे हुए हमारे गणमान्य अतिथियों की अगवानी विद्यालय के हेड ब्वाय मा. रूषान राना एवं बेण्ड पार्टी के साथ उत्साहपूर्वक की गई जिसमें स्काउट गाइड के छात्रों का भी पूर्ण सहयोग रहा। मंच पर पधारे हुए हमारे विशेष अतिथिगण में 13 शिक्षक एवं दो ब्रदर सेंट चार्ल्स लबंगा सेकेण्डरी स्कूल पी. एन जी शामिल हुए।  जिनका स्वागत मोंटफोर्ट संस्था के प्रोविंशियल ब्रदर जेम्स एक्का, आदरणीय ब्रदर मैथ्यू ,प्राचार्य जी आदरणीय ब्रदर मोनाचन के. के. एवं उप-प्राचार्य ब्रदर बाला जोसफ द्वारा मोंमेन्टो शाल और बुके के साथ किया गया। प्राथमिक विभाग से नन्हे मुन्हे बच्चों की अतिसुन्दर मनमोहक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। इस क्लासिकल मनमोहक नृत्य को दिशा निर्देश मिस अनामिका द्वारा दिया गया। कक्षा छटवी आठवी और नवमीं के छात्रों द्वारा केरॉल गीत की सुरमयी प्रस्त

रविवार को स्वामी  विवेकानंद लाइब्रेरी में फिक्शन और नॉन फिक्शन बुक्स का कलेक्शन लॉन्चिंग

            इस रविवार को  दिनांक 29 दिसंबर को सुबह 11 बजे  स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी में फिक्शन और  नॉन फिक्शन बुक्स का कलेक्शन लांच किया जा रहा है | इस संग्रह में बिज़नेस, पोलिटिकल साइंस, रिसर्च मेथोडोलॉजी, माइथोलॉजी, हेल्थ, इकोनॉमिक्स इत्यादि विषय शामिल किये गए हैं |           स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी में हर हफ्ते नई किताबें लांच की जाती हैं | लाइब्रेरी के सदस्य इन किताबों को रिज़र्व करा सकते हैं |  नॉन फिक्शन में बढ़ती हुई रूचि को देखते हुए यह कलेक्शन लांच किया जा रहा हैं | इस संग्रह में शामिल कुछ किताबें इस प्रकार हैं :- 1 . टीनो डी सा की द डिसरोबिंग ऑफ़ द्रौपदी एंड अदर स्टोरीज : यह 11 फिक्शन कहानियों का संग्रह है | रघुराज राजेंद्रन की 3S एंड आवर हेल्थ ए शार्ट गाइड टू रीवॉरडिंग लाइफ 12 चैप्टर्स की यह किताब एक अच्छे और एक्टिव लाइफस्टाइल के लिए मददगार रहेगी | इसमें बेसिक डाइट को लेकर विस्तार से बताया गया है | सुनीता नारायण की कन्फ्लिक्ट्स ऑफ़ इंटरेस्ट: माई जर्नी थ्रू इंडियास ग्रीन मूवमेंट :- इस किताब में सुनीता नारायण ने अपनी उन चुनौतियों के बारे में बताया है जो एक पर्यावरणविद् होते

खूब पढो, खूब खेलो और आगे बढो

Image
सागर विद्या निकेतन के छात्रों ने 'समंवय 2019' मे अपने सपनो को दर्शाया भोपाल , दिसंबर 24 , 2019 : समुदायों को शिक्षा से जोड्ने के लिए सागर ग्रुप ने एस. ओ. टी. सी. परियोजना (स्कूल ऑफ द कम्युनीटी) के तह्त सागर विद्या निकेतन की स्थापना की है । सागर विद्या निकेतन “अभय सागर फाउंडेशन – सी. एस. आर.  आर्म ऑफ सागर ग्रुप की एक पहल है जो 2014 से समग्र शिक्षा प्रदान करने और मानवता की सेवा करने का एक मिशन है। सागर विद्या निकेतन ग्राम सिकंदराबाद, तहसील हुजूर, ब्लॉक फंदा में स्थित है व 600 से अधिक परिवारो और समुदायो मे शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने का एक प्रयास है। यहा 500+ छात्रों को मुफ्त शिक्षा व मुफ्त मिड-डे भोजन के साथ.साथ गुणवत्ता शिक्षा प्रदान की जाती है। निकेतन मे बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ अभिभावको को भी शिक्षा के प्रति जागरूक करने व उनके जीवन में बदलाव लाने का सकारात्मक प्रयास 30+ समर्पित शिक्षकों से करता है । आज, सागर विद्या निकेतन के छात्रों ने स्पोर्ट्स और सांस्कृतिक उत्सव 2019 को चिह्नित करने के लिए 'समंवय 2019' प्रस्तुत किया जिसमें डॉ प्रभुराम चौधरी मानन