Posts

Showing posts from May, 2020

कोरोना का सबसे बुरा दौर गुज़र चूका है, पर हमें रहना होगा सावधान : जावड़ेकर

Image
सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कि लॉकडाउन ने कोरोना महामारी को हराने में सफलता दिलाई है। अब जब देश लोकडाउन के तीसरे चरण में आ गया है तो लगभग आधा देश 4 मई से पूरी तरह से सक्रीय हो सकेगा।   कहा सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि कोरोना का सबसे बुरा दौर गुज़र चूका है लेकिन लोगों को सावधानी के साथ सभी निर्देशों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक कि इस महामारी पर पूरी तरह से नियंत्रण नहीं पा लिया जाता हमें सभी सावधानियों एवं निर्देशों का पालन करना होगा। जावड़ेकर ने कहा भारत ने समय समय पर इस महामारी से निपटने के लिए कई कदम उठाए गए हैं जो कई देशों से बेहतर साबित हुए जैसे कि लॉकडाउन का फैसला। इसी लिए लॉकडाउन को दो सप्ताह और बढ़ा दिया गया है। देश के सभी क्षेत्रों को अलग अलग ज़ोन्स में परिभाषित कर दिया गया है। मंत्री जी ने यह भी कहा कि सामाजिक दूरी बनाए रखने को हमें अपनी रोज़मर्रा की आदतों में शामिल करना होगा जब तक कि इस महामारी का कोई टीका नहीं बन जाता। 

रामायण बना दुनिये का अब तक का सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला धारावाहिक।

Image
रामायण धारावाहिक जो कि अब अपने अंतिम चरण में हैं, दुनिया में सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला धारवाहित बन गया है। लगभग 7.7 करोड़ से अधिक दर्शकों ने 16 अप्रैल तक इस धारावाहिक को देखा है। रामानंद सागर का लोकप्रिय T.V. धारावाहिक जिसको कि दूरदर्शन पर दूसरी बार दिखाया जा रहा था दुनिया का सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला धारावाहिक बन गया है। 28 मार्च को DD नेशनल पर रामायण का प्रसारण शुरू किया गया था एवं यह भारत में हर सप्ताह सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला धरवाहियक बना रहा। दूरदर्शन पर रामायण के पुनः प्रसारण का मुख्या उद्देश्य लोगों को घर में इस लोकप्रिय धारावाहिक द्वारा बांधे रखना था। DD नेशनल का 16 अप्रैल को ट्वीट। सबसे पहले इस धारावाहिक का प्रसारण देश में 25 जनवरी 1987 से 31 जुलाई 1988 तक हुआ था।