रविवार को स्वामी  विवेकानंद लाइब्रेरी में फिक्शन और नॉन फिक्शन बुक्स का कलेक्शन लॉन्चिंग

            इस रविवार को  दिनांक 29 दिसंबर को सुबह 11 बजे  स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी में फिक्शन और  नॉन फिक्शन बुक्स का कलेक्शन लांच किया जा रहा है | इस संग्रह में बिज़नेस, पोलिटिकल साइंस, रिसर्च मेथोडोलॉजी, माइथोलॉजी, हेल्थ, इकोनॉमिक्स इत्यादि विषय शामिल किये गए हैं |


          स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी में हर हफ्ते नई किताबें लांच की जाती हैं | लाइब्रेरी के सदस्य इन किताबों को रिज़र्व करा सकते हैं |  नॉन फिक्शन में बढ़ती हुई रूचि को देखते हुए यह कलेक्शन लांच किया जा रहा हैं |


इस संग्रह में शामिल कुछ किताबें इस प्रकार हैं :-


1 . टीनो डी सा की द डिसरोबिंग ऑफ़ द्रौपदी एंड अदर स्टोरीज : यह 11 फिक्शन कहानियों का संग्रह है |



  1. रघुराज राजेंद्रन की 3S एंड आवर हेल्थ ए शार्ट गाइड टू रीवॉरडिंग लाइफ 12 चैप्टर्स की यह किताब एक अच्छे और एक्टिव लाइफस्टाइल के लिए मददगार रहेगी | इसमें बेसिक डाइट को लेकर विस्तार से बताया गया है |

  2. सुनीता नारायण की कन्फ्लिक्ट्स ऑफ़ इंटरेस्ट: माई जर्नी थ्रू इंडियास ग्रीन मूवमेंट :- इस किताब में सुनीता नारायण ने अपनी उन चुनौतियों के बारे में बताया है जो एक पर्यावरणविद् होते हुए  उनके सामने आई | इसमें उन्होंने उन विवादों का भी ज़िक्र  किया है जो समय समय पर उत्पन्न हुए | और अंत में उन्होंने भारत में पर्यावरण में भविष्य की चुनौतियों का भी ज़िक्र क्या है |

  3. संतोष मेहरोत्रा की कॉउंटरिंग नक्सलिस्म विथ डेवलपमेंट: इस किताब में ऑथर ने नक्सल प्रभावित इलाको में विकास की चुनौतियों के बारे में लिखा है | इसमें इन इलाकों में फील्ड वर्क कर चुके एक्सपर्ट्स द्वारा बिना सिक्योरिटी थ्रेट के इन इलाकों में विकास के तरीकों को सुझाया गया है |

  4. क्रिस बेली की हाइपरफोकस  हाउ तो वर्क लेस्स एंड अचीव मोर: इसमें ऑथर ने उन तरीकों पर  चर्चा की है जिससे हमारा आउटपुट बढ़ सके विशेष तौर पर अपनी अटेंशन और फोकस बढ़ाने के तरीकों पर रोशनी डाली है |


इस संग्रह में आने वाली और किताबे इस प्रकार हैं :-



  1. जेरेमी डोनोवन की हाउ टू डिलीवर ए टेड टॉक |

  2. एस सुब्रमणियम की एस्सेस इन इकोनॉमिक्स एंड अदर चेयरफुल थीम्स |

  3. मैरी बफेट की 7 सीक्रेट्स टू  इन्वेस्टिंग लाइक वारेन बुफेट |

  4. इरम फात्मा की इंडिया चाइना बॉर्डर ट्रेड ए केस स्टडी ऑफ़ सिक्किमस नाथुला


उल्लेखनीय है की इस संग्रह में मेंबर्स द्वारा सुझाई हुई किताबें भी शामिल हैं | यह किताबें लाइब्रेरी में एक हफ्ते के लिए डिस्प्ले पर रहेंगी |  


           सहा. प्रबंधक यतीश भटेले बताया कि  स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी ने सदस्यों के लिए एक  नई सुविधा  शुरू की है. कि कोई लाइब्रेरी मेंबर्स को जो भी किताब लाइब्रेरी के कलेक्शन में नहीं है तो उस किताब का सुझाव दे सकता है. लाइब्रेरी की कोशिस यही रहेगी की लाइब्रेरी मेंम्बर्स द्वारा सुझाव पुस्तक शामिल हो जाए. उस जब मेंबर्स की किताव लाइब्रेरी के कलेक्शन में शामिल होती है. तो जिस मेंबर ने जिस किताब का सुझाव दिया है उस किताब की जानकारी मेंबर्स को फ़ोन या ईमेल करके दी जाती  है. स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी में मेंबर्स द्वारा सुझाव दी गई  किताबों का नया कलेक्शन और स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी में नई किताबों का कलेक्शन हर रविवार लगाया जाता है.


 यह किताबें रविवार को डिस्प्ले कराई जाएंगी| मेम्बर्स इनको रिजर्व करा सकते हैं और अगले शनिवार को मेम्बर्स को इशू होगी |  लाइब्रेरी में हर रविवार को नई किताबें / डीवीडी  रिलीस होती हैं और इस कलेक्शन में अंग्रेजी बुक्स को शामिल किया गया है।


यतीश भटेले


सहा. प्रबंधक


स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी, भोपाल


Popular posts from this blog

मारुति सुजुकी के न्यू एज बलेनो का ग्लोबल प्रीमियर

जीप इंडिया ने पेश की कम्पास ट्रेलहॉक

आॅस्ट्रेलिया में दिखा दुर्लभ 'कंबल' आॅक्टोपस