रामायण धारावाहिक जो कि अब अपने अंतिम चरण में हैं, दुनिया में सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला धारवाहित बन गया है। लगभग 7.7 करोड़ से अधिक दर्शकों ने 16 अप्रैल तक इस धारावाहिक को देखा है। रामानंद सागर का लोकप्रिय T.V. धारावाहिक जिसको कि दूरदर्शन पर दूसरी बार दिखाया जा रहा था दुनिया का सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला धारावाहिक बन गया है।
28 मार्च को DD नेशनल पर रामायण का प्रसारण शुरू किया गया था एवं यह भारत में हर सप्ताह सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला धरवाहियक बना रहा। दूरदर्शन पर रामायण के पुनः प्रसारण का मुख्या उद्देश्य लोगों को घर में इस लोकप्रिय धारावाहिक द्वारा बांधे रखना था। DD नेशनल का 16 अप्रैल को ट्वीट।
सबसे पहले इस धारावाहिक का प्रसारण देश में 25 जनवरी 1987 से 31 जुलाई 1988 तक हुआ था।