परिसर गणना में दिखे 30 प्रजाति के पक्षी



क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय, भोपाल (राष्ट्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय, नई दिल्ली का क्षेत्रीय केन्द्र) एवं बर्ड्स स्वयं सेवी संस्था के संयुक्त तत्वाधान में 14 फरवरी, 2020 को  ’परिसर पक्षी गणना कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। इस पक्षी गणना में लगभग 30 प्रजाति के पक्षियों को परिसर में देखा गया जिनमें से स्लेटी धनेश, सामान्य तोता, बड़ा पनकौआ, लेसर व्हाइटथ्रोट, आईविस, बुलबुल, जंगल बैवलर, व्हाईट आई, टिटहरी, सनबर्ड, गोल्डन ओरियॉल, फाक्ता, कबूतर आदि पक्षी प्रमुखता से दिखायी दिये। पक्षी गणना के दौरान संग्रहालय प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार शर्मा, वैज्ञानिक-बी श्री मानिक लाल गुप्त, छायाकार श्री गौतम सिंह यादव, आशुलिपिक-द्वितीय श्री सुशील कुमार चौरे, संविदा चालक श्री मो. शाहिद के साथ-साथ भोपाल बर्ड्स स्वयं सेवी संस्था से डॉ. संगीता राजगीर तथा श्री मोहम्मद खालिक उपस्थित थे।


(डॉ. मनोज कुमार शर्मा)
प्रभारी वैज्ञानिक


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


Popular posts from this blog

मारुति सुजुकी के न्यू एज बलेनो का ग्लोबल प्रीमियर

जीप इंडिया ने पेश की कम्पास ट्रेलहॉक

आॅस्ट्रेलिया में दिखा दुर्लभ 'कंबल' आॅक्टोपस