महाराष्ट्रीयन कुणबी पाटिल समाज शिवाजी जयंती पर निकालेगा विशाल पैदल मार्च


भोपाल|  महाराष्ट्रीयन कुणबी पाटिल समाज सेवा समिति मध्य प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को चिनार पार्क में रखी गई समिति के प्रवक्ता प्रकाश सुरेश पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया की शिवाजी भारत के महान योद्धा थे। उन्होंने भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी थी। छापामार युद्ध की नई शैली विकसित की। वह एक अच्छे सेनानायक के साथ ही एक अच्छे कूटनीतिज्ञ भी थे। उन्होंने नौसेना भी तैयार की। भारतीय नौसेना का उन्हें जनक माना जाता है। शिवाजी ने अपने शौर्य और वीरता का ऐसा परचम फहराया कि 1676 में उन्हें छत्रपति की उपाधि से नवाजा गया ऐसे महान योद्धा की जयंती महाराष्ट्रीयन कुणबी पाटिल समाज सेवा समिति के समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया  कि 19 फरवरी को हमारे आराध्य  छत्रपति शिवाजी जयंती पर  पैदल मार्च निकाला जाएगा यह मार्च दोपहर 2 बजे से गैमन इंडिया मॉल मेजर नान के पेट्रोल पंप के सामने से पैदल चलते हुए रेड क्रॉस हॉस्पिटल स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा तक जाएगी प्रतिमा पर माल्यारपण कर,प्रसाद वितरण कर समापन होगा समिति के अध्यक्ष सुनील नत्थू पाटील ने बताया की इस बार शिवाजी चौक पर  महाराष्ट्रीयन कुणबी पटिल समाज सेवा समिति  द्वारा मंच लगाकर भोपाल शहर से निकल रही सभी रैलियों का वहां स्वागत किया जाएगा वह उन्हें शील्ड और ट्राफी देकर पुरस्कृत भी किया जाएगा समस्त कार्यकारिणी ने समाज के सदस्यों से आह्वान किया है अधिक से अधिक संख्या में इस रैली में 


सम्मिलित होकर समाज और संगठन को मजबूत करें


रैली संबंधित अधिक जानकारी के लिए संगठन के 


समाज के उपाध्यक्ष संदीप कैलाश पाटिल से 9827087006 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है


Prakash Patil


Media Relations Officer


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


Popular posts from this blog

मारुति सुजुकी के न्यू एज बलेनो का ग्लोबल प्रीमियर

जीप इंडिया ने पेश की कम्पास ट्रेलहॉक

आॅस्ट्रेलिया में दिखा दुर्लभ 'कंबल' आॅक्टोपस