महर्षि  महेश योगी जी पर आधारित वृत्तचित्र का प्रसारण

विश्व के महान चेतना वैज्ञानिक ,वं भावातीत ध्यान, सिद्धि कार्यक्रम एवम यौगिक फ्लाइंग के प्रणेता परम पूज्य महर्षि महेश योगी जी ने अपना संपूर्ण जीवनकाल विश्व भर में भारतीय शाश्वत वैदिक ज्ञान विज्ञान के प्रचार प्रसार में लगाया एवम यह घोषित किया कि ’जीवन आनंद है, जीवन पूर्ण है’। संपूर्ण विश्व को वैदिक वांग्मय के 40 देशों में निहित ज्ञान के आधार पर भावातीत ध्यान, सिद्धि, यौगिक उड़ान के कार्यक्रम के नियमित अभ्यास से चेतना के उच्चतर स्तरों को प्राप्त करने की तकनीक के प्रदायक महर्षि महेश योगी जी के द्वारा विश्व शांति के लिए अभूतपूर्व ऐतिहासिक कार्यों पर लगभग 70 एपिसोड्स की डाक्यूमेंट्री बनाई गई है। इसका प्रसारण भारतवर्ष के प्रसिद्ध आध्यात्मिक टीवी चौनल पर संक्रांति 15 जनवरी 2020 रात्रि 10 बजे से किया जावेगा। तत्पश्चात इसे प्रति सप्ताह सोमवार से शनिवार इसी समय देखा जा सकेगा। 
आस्था अंतर्राष्ट्रीय चैनल के द्वारा इस वृत्तचित्र का संयुक्त राज्य अमेरिका एवं यूरोप के अन्य देशों में क्रमशः डिश चैनल क्रमांक 719 एवं 724 पर भी किया जावेगा।


Popular posts from this blog

10 साल में कोरोना से भी बड़ा खतरा बनेगा क्लाइमेट चेंज

जीप इंडिया ने पेश की कम्पास ट्रेलहॉक

5 वर्ष में आएंगे 50 चीता