महाराष्ट्रीयन कुणबी पाटिल समाज का हल्दी-कुमकुम समारोह 19 को    

भोपाल। हल्दी कुमकुम भारतीय संस्कृति में महिलाओं का सौभाग्य प्रतीक पर्व है। मकर संक्रांति पर सूर्य के उत्तरायण के साथ ही इसकी शुरुआत होती है महिलाओं को सौभाग्य का यह पर्व विशेष महत्व रखता है। महाराष्ट्रीयन कुणबी पाटिल समाज द्वारा परिवार मिलन समारोह और महिला हल्दी-कुमकुम समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह 19 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक धन्वंतरी पार्क में मनाया जाएगा। इस समारोह के बारे में जानकारी देते हुए समाज के अध्यक्ष सुनील नत्थू पाटिल ने बताया कार्यकारिणी के समस्त सदस्य  निमंत्रण पत्र तथा प्रथम बार प्रकाशित समाज का वार्षिक कैलेंडर घर-घर जाकर दे रहे  है। कार्यक्रम स्थल पर बच्चों के लिए खेलकूद और महिला व पुरूषों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
 

इस अवसर पर समाज के संयुक्त सचिव और प्रवक्ता प्रकाश सुरेश पाटिल एवं समाज की समस्त कार्यकरणी ने बताया कि समाज में आज के समय माता-पिता की सबसे बड़ी समस्या बच्चों के रिश्ते को लेकर रहती है। इसी समस्या के समाधान के लिए इस बार के कार्यक्रम स्थल पर एक अतिरिक्त काउंटर लगाकर विवाह योग्य वर वधू के बायोडाटा लिए जाएंगे, जिससे विवाह योग्य वर वधु के माता-पिता को अच्छा वर तलाशने में सामाजिक मदद मिल सके।

 

समस्त कार्यकारिणी की ओर से निवेदन किया गया है कि सभी कुणबी पाटिल समाज परिवार से  इस कार्यक्रम  में सम्मलित हो कर इसे सफल बनाए और अपने समाज को संगठित करें। अपना बायोडाटा भेजने के लिए के लिए संयुक्त सचिव एवं प्रवक्ता महाराष्ट्रीयन कुणबी पाटिल समाज भोपाल प्रकाश सुरेश पाटिल से 9425378759 पर संपर्क किया जा सकता है।  

 

Popular posts from this blog

मारुति सुजुकी के न्यू एज बलेनो का ग्लोबल प्रीमियर

जीप इंडिया ने पेश की कम्पास ट्रेलहॉक

आॅस्ट्रेलिया में दिखा दुर्लभ 'कंबल' आॅक्टोपस