30वीं राष्ट्रीय केनो स्प्रिंट सीनियर महिला/पुरूष प्रतियोगिता आज


भोपाल, 11 जनवरी 2020। भारतीय कयाकिंग केनोइंग संघ के तत्वाधान में मध्य प्रदेश कयाकिंग एवं केनोइंग संघ द्वारा 30वीं राष्ट्रीय केनो स्प्रिंट सीनियर महिला/पुरूष प्रतियोगिता आयोजन किया जा रहा है। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता का उद्घाटन 12 जनवरी को दोपहर 2:30 बजें होगा। प्रतियोगिता के उद्घाटन के समारोह के मुख्य अतिथि माननीय श्री दिग्विजय सिंह (पूर्व मुख्यमंत्री म.प्र. शासन) सांसद, राज्य सभा होगे। कार्यक्रम के विशेष अतिथि श्री राजकुमार पटेल (पूर्व मंत्री म.प्र. शासन), श्री दिग्विजय सिंह (महासचिव म.प्र. ओलम्पिक संघ, श्री समीर दाद (हॉकी ओलंपियन) तथा श्री बलबीर सिंह कुशवाह एक्युटिव मेम्बर भारतीय ओलंम्पिक संघ होगे। प्रतियोगिता में देश भर से 28 राज्यो के करीब 850 खिलाड़ी व 45 तकनीकि अधिकारी प्रतियोगिता में भाग ले रहे है। प्रतियोगिता में 1000, 500, 200 मीटर महिला/पुरूष की कल प्रतियोगिता के पहले दिन 1000 मीटर की के-1, के-2, के-4, सी-1, सी-2, सी-4 इवेंन्टस महिला/पुरूष की हीटस व फाइनल की रेसेस कराई जावेगी। संघ के पदाधिकारी एवं टेक्नीकल पदाधिकारी भोपाल में आकर ट्रैक का निरिक्षण किया इस प्रतियोगिता में अंन्तराष्ट्रीय स्तर के करीब 200 खिलाड़ी भाग ले रहे है। इस अवसर पर सभी खेल प्रेमियो से आग्रह है कि प्रतियोगिता उद्घाटन अवसर पर उपस्थिति हेतु सादर आमंत्रित है।


पी.एस.बुन्देला


आयोजन सचिव


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


Popular posts from this blog

मारुति सुजुकी के न्यू एज बलेनो का ग्लोबल प्रीमियर

जीप इंडिया ने पेश की कम्पास ट्रेलहॉक

आॅस्ट्रेलिया में दिखा दुर्लभ 'कंबल' आॅक्टोपस