शतरंज का महाकुंभ 21 दिसम्बर से भोपाल में

कुल पुरूस्कार राशि रू 14.14 लाख


भोपाल अन्तर्राष्ट्रीय ग्रैंड मास्टर शतरंज प्रतियोगिता-2019  21दिसम्बर से


भोपाल, 12/12/2019। वर्ल्ड चेस फेडरेशन (फीडे),अखिल भारतीय शतरंज संघ तथा म.प्र. शतरंज संघ से मान्यता प्राप्त “भोपाल अन्तर्राष्ट्रीय ग्रैंड मास्टर शतरंज प्रतियोगिता 2019“ का आयोजन एकेडमी ऑफ चैस एजूकेशन भोपाल एवं खेल एवं युवक कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में   21 दिसम्बर से 28 दिसम्बर तक होटल कांता श्रवण पैलेस अयोध्या नगर भोपाल मै किया जा रहा हैं। 
जिसमें विभिन्न देशों के 165 शतरंज खिलाडि़यों की प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी है। जिसमें अजरबैजान, बांग्लादेश, चिली, कोलम्बिया, मिस्र, हंगरी, इंडोनेशिया, स्लोवाकिया, ताजिकिस्तान, युक्रेन, संयुक्त राज्य अमेरिका, उज्बेकिस्तान, वियतनाम एवं भारत से 11 Grand Master 10 International Master, तथा कई नामी-ग्रामी खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में कुल रू.14.14 लाख के नगद पुरस्कार है, प्रथम पुरस्कार रू.2.00 लाख, द्वितीय पुरस्कार रू.1.50 लाख, तीसरा पुरूस्कार रू1.00 लाख, चौथा पुरूस्कार रू 75 हजार  पाँचवा पुरूस्कार रू 50 हजार छठवा पुरस्कार रू 40 हजार  सातवाँ पुरूस्कार रू 25 हजार, आठवाँ पुरूस्कार रू 20 हजार नौवां पुरूस्कार रू 15 हजार दसवां पुरूस्कार रू 12 हजार एवं 11-10 प्रत्येक 11,000/- 21-30 प्रत्येक 10,000/- 31-40 प्रत्येक 8,000/- इसके अतिरिक्त Elo Rating 1501 से 2000 तक 20,000/- 15,000/ -10,000/- 8,000/- ,  Rating 1001 से 1500 तक 20,000/-11,000/- 10,000/- 8,000/-  Best M.P. 20000/- 11000/- 10000/- 8000/-, Best Bhopal 20000/- 11000/- 10000/- 8000/- Best Unrated 10000/- Best Veteran 10000/- एवं Best Women10000/- एवं अन्य पुरूस्कार दिये जायगे ।  प्रतियोगिता का विस्तृत विवरण ूूूwww.mpchess64.com, www.aicf.in, www.chessresult.com, पर उपलब्ध है। 
    
    आयोजन की सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि  आयोजन को हमेशा की तरह अपना सहयोग समर्थन देने की कृपा करें एवं प्रतियोगिता के उदघाटन अवसर पर आपकी गरीमामयी उपस्थिति आमंत्रित होकर निवेदित है।


इच्छुक खिलाड़ी प्रविष्टि के लिये मोबाइल नं. 9893297917, 9575530484, 9425016456, अथवा 9021984949 पर सम्पर्क कर सकते है। प्लेयर लिस्ट को इस वैब साईट संे देखा जा सकता हेै- 
http://chess-results.com/tnr490926.aspx?lan=1


(कपिल सक्सेना)
सचिव
आयोजन समिति


Popular posts from this blog

मारुति सुजुकी के न्यू एज बलेनो का ग्लोबल प्रीमियर

जीप इंडिया ने पेश की कम्पास ट्रेलहॉक

आॅस्ट्रेलिया में दिखा दुर्लभ 'कंबल' आॅक्टोपस