नवनिर्वाचित विधायक श्री कांतिलाल भूरिया ने पदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसजनों से मुलाकात की


भोपाल, 30 अक्टूबर, 2019। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व सांसद एवं झाबुआ विधानसभा चुनाव में विजयी हुये नव निर्वाचित विधायक श्री कांतिलाल भूरिया आज दोपहर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, वहां पर उन्होंने राजीव गांधी सभाकक्ष में कांग्रेसजनों से मुलाकात की।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर एवं महामंत्री प्रशासन प्रभारी राजीव सिंह, उपाध्यक्ष प्रकाश जैन ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आगमन पर श्री भूरिया का स्वागत किया।
श्री भूरिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी, एवं मध्यप्रदेश के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं यशस्वी मुख्यमंत्री कमलनाथ का आभार व्यक्त किया, सोनिया जी कहती हैं कि झाबुआ की जीत होती है, तो पूरे देश में संदेश जाता है।
श्री भूरिया ने कहा कि प्रदेश में कमलनाथ जी की सरकार के नेतृत्व में इतने कम समय में प्रदेश के नागरिकों के हितों के लिए काफी योजनाएं लागू की हैं, जिसका फायदा जनता को मिल रहा है, किसानों की कर्ज माफी, बिजली के बिलों में कमी करके प्रदेश की जनता को राहत प्रदान की है।
श्री भूरिया ने कहा कि इतने कम समय के नेतृत्व में श्री कमलनाथ जी ने एक इतिहास रचा है। पूरी भाजपा, दिल्ली से लेकर गुजरात, राजस्थान के लोग झाबुआ के चप्पे-चप्पे में बैठे थे, लेकिन मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के क्रांतिकारी निर्णयों से मतदाताओं ने कांग्रेस पर मुहर लगाकर हमें जीत दिलायी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने वचनों को लेकर आगे बढ़ रहे हैं, जो समय-समय पर पूरे होते जा रहे हैं और हमारी सरकार पूरे पांच साल चलेगी।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी श्री चंद्रप्रभाष शेखर ने कहा कि झाबुआ की विजय श्रीमती सोनिया जी, राहुल जी, कमलनाथ जी, भूरिया जी की विजय है, हम सब कार्यकर्ताओं की विजय है।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री प्रशासन प्रभारी राजीव सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष श्रीमती शोभा ओझा, उपाध्यक्ष अभय दुबे, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सै. साजिद अली, महामंत्री मो. सलीम, डाॅ. महेन्द्र सिंह चौहान, नरेश सर्राफ, दीपचंद यादव, श्रीमती आभासिंह, प्रवक्तागण रवि सक्सेना, जे.पी. धनोपिया, श्रीमती विभा पटेल, ब्रजभूषण नाथ, आनंद तारण, शांतिलाल पडियार, त्रिलोक दीपानी, गीता मिश्रा, संतोष कसाना, भारती बाथम सहित बड़ी संख्या में कांगे्रसजन उपस्थित थे।


(संजय श्रीवास्तव)


सह-स्थायी मंत्री


Popular posts from this blog

मारुति सुजुकी के न्यू एज बलेनो का ग्लोबल प्रीमियर

जीप इंडिया ने पेश की कम्पास ट्रेलहॉक

यूक्रेन के आसमान में रूसी सैनिकों का काल बना 'भूत', मार गिराए रूस के कई फाइटर जेट