कैम्पियन स्कूल भोपाल में धूमधाम से मनाया गया “रोशनी का त्योहार“- “दीपावली“

                                                         
“हमारे महाकाव्य और पौराणिक कथाएँ“ थीम पर नाटकों की प्रस्तुति
नन्हे-मुन्ने बच्चों की सांस्कृतिक व रंगारंग प्रस्तुतियों ने मनमोहा
छात्रों द्वारा भांगड़ा और लोक नृत्य की लुभावनी प्रस्तुति
भोपाल, 24 अक्टूबर 2019। दीपावली के उपलक्ष्य में होने वाले विद्यालयीन अवकाश को देखते हुए कैम्पियन स्कूल भोपाल में “रोशनी का त्योहार“-“दीपावली“ आज बहुत ही जोश व उत्साह के साथ प्रायमरी व सेकेण्डरी के छात्र-छात्राओं द्वारा धूमधाम के साथ स्कूल परिसर में स्थित ”लोयला सभागार“ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में छात्रों द्वारा लयबध्द् व मनमोहक दीप नृत्य व स्वागत गान प्रस्तुत किया गया।  छात्रों द्वारा भांगड़ा और लोक नृत्य की शानदार व लुभावनी प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर इंटर हाऊस काम्पीटिशनस् में विभिन्न प्र्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कक्षा नवमीं एवं दसवीं के छात्रों के लिए वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। कक्षा सातवीं और आठवीं के छात्रों के बीच “हमारे महाकाव्य और पौराणिक कथाएँ“ थीम पर विभिन्न नाटक प्रतियोगिता आयोजित की गई व इसकी बहुत ही खूबसूरत प्रस्तुति दी गई। ग्याहरवीं और बारहवीं के छात्रों ने एथेनिक वियर प्रतियोगिता पर फैशन शो की प्रस्तुति दी। प्रायमरी व सेकेण्डरी सेकशन द्वारा रामलीला की प्रस्तुति, फैंसी ड्रेस, रंगोली, व्यंजन बनाओं, दीया बनाओं, थाली सजाना आदि प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।यह संपूर्ण कार्यक्रम साँस्कृतिक समिति के सदस्यों एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के सहयोग द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के अंत से पहले सभी प्रतियोगिताओं के परिणाम भी घोषित किए गए और जीतने वाले सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि प्राचार्य फादर व उप प्राचार्य फादर द्वारा विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता के सभी जजेस को प्राचार्य फादर द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत से पहले प्रायमरी के बच्चों ने शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ मिलकर फुलझडियाँ जलाई।  इस अवसर पर उप प्राचार्य फॉदर अमृतलाल टोप्पो एस.जे., सुपीरियर व मैनेजर फादर क्रिस्तधारी कुजूर एस.जे., बरसर फादर ब्लासियस कुल्लू एस.जे., हेडमिस्टेस सिस्टर लिलि डिसूजा, वरिष्ठ शिक्षक श्री महेन्द्र कोठारी, सेकेण्डरी की स्टाफ सेकेट्री श्रीमती शबिस्ता खान भी उपस्थित थी। कार्यक्रम के अंत से पहले प्राचार्य फादर ने इस अवसर पर अपने प्रेरक भा़षण में दीपावली व इसके महत्व पर प्रकाश डाला।    
 फॉदर डॉ. अथनस लकड़ा एस.जे.
 प्राचार्य 
 कैम्पियन स्कूल, भोपाल


Popular posts from this blog

मारुति सुजुकी के न्यू एज बलेनो का ग्लोबल प्रीमियर

जीप इंडिया ने पेश की कम्पास ट्रेलहॉक

आॅस्ट्रेलिया में दिखा दुर्लभ 'कंबल' आॅक्टोपस