मध्य प्रदेश पर्यटन 10 राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित


मध्य प्रदेश पर्यटन को पर्यटन की श्रेणी में किए गए विभिन्‍न कार्यो के लिए पिछले कई वर्षो की तरह इस वर्ष भी विभिन्न श्रेणियों में कुल10 राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। यह राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार भारत के माननीय उपराष्‍ट्रपति श्री एम वैंकैया नायडू द्वारा केन्‍द्रीय पर्यटन और संस्‍कृति मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा संयुक्‍त राष्‍ट्र विश्‍व पर्यटन संगठन के महासचिव श्री झुरब पोलीकैश की उपस्थिति में 27 सितम्‍बर 2019 (विश्‍व पर्यटन दिवस) पर विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित राष्‍ट्रीय पर्यटन पुरस्‍कार समारोह 2019 में दिया गया।


मध्‍य प्रदेश पर्यटन को यह पुरस्‍कार निम्‍न श्रेणियों में उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन के लिए दिया गया। बेस्‍ट एडवेन्‍चर स्‍टेट (सर्वश्रेष्‍ठ साहसिक राज्‍य)। विदेशी भाषा में प्रकाशन में उत्‍कृष्‍टता, चाइनीस ब्रोशर। सर्वश्रेष्‍ठ पर्यटन संवर्धन प्रचार सामग्री, लोनली प्‍लैनेट पॉकेट गाइड। सर्वश्रेष्‍ठ स्‍मारक- बौद्ध स्मारक, सांची। बेस्‍ट वाइल्‍ड लाइफ गाइड, मनोज कुमार,पन्‍ना। सर्वश्रेष्‍ठ हेरिटेज सिटी- ओरछा। सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा – इंदौर। स्‍वच्‍छता पुरस्‍कार- इंदौर। सर्वश्रेष्ठ पर्यटक परिवहन ऑपरेटर,रेडिएन्‍ट ट्रेवल। 


इस अवसर पर,श्री फैज़ अहमद किदवई, सचिव, मध्य प्रदेश शासन, पर्यटन विभाग/प्रबंधन संचालक, मध्य प्रदेश पर्यटन ने कहा- यह हमारे लिए अत्‍यंत ही गौरव का विषय है कि मध्य प्रदेश पर्यटन को इस बार भी विभिन्न श्रेणियों में कुल10 राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्‍मानित किया गया, पर्यटन विभाग के माननीय मंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह बघेल के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश पर्यटन सदैव ही पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अथक प्रयास करता रहता है


मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा किहम विभिन्न रूपों में पर्यटन उद्योग के योगदान की बहुत सराहना करते हैं और इन पुरस्कारों के साथ आतिथ्य और सेवाओं के क्षेत्र में नए राष्ट्रीय मानकों को स्थापित करेंगे। पर्यटन बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों, टूर ऑपरेटरों, गंतव्य प्रबंधन कंपनियों, हितधारकों के साथ-साथ मध्‍य प्रदेश में आने वाले लाखों पर्यटकों की उपस्थिति में, इन पुरस्‍कारों से सम्‍मानित होना अत्‍यंत ही गौरव का विषय है”।


मध्य प्रदेश पर्यटन पिछले कई दशको से पर्यटन के लिए मघ्यप्रदेश में आने वाले पर्यटकों को उच्च स्तरीय सेवाएं व सुविधायें प्रदान करता आ रहा है। मध्यप्रदेश भारत का एक महत्वपूर्ण राज्य है जिसे “भारत का हृदय” भी कहा जाता है। हाल ही में मध्यप्रदेश के बाघों की सर्वाधिक संख्या होने की वजह से “टाइगर स्टेट ऑफ इंडिया” घोषित किया गया है। इस राज्य का इतिहास, भौगोलिक स्थिति, प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और यहाँ के लोग इसे भारत के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थलों में से एक बनाते हैं। बांधवगढ़ नेशनल पार्क में टाइगर देखने से लेकर खजुराहो के मंदिर की मूर्तियों में वास्तविक भारत को खोजा जा सकता हैं। मध्यप्रदेश की स्थलाकृति राज्य की केंद्रीय स्थिति तथा साथ ही साथ समृद्ध प्राकृतिक विविधता इसे संपूर्ण पर्यटन गंतव्य बनाते हैं। उच्च पर्वत श्रेणियों, नदियों और झीलों से युक्त हरे भरे जंगल प्रकृति के विभिन्न तत्वों के बीच एक सुंदर सामंजस्य प्रदान करते हैं। विभिन्न प्रकार के पशु पक्षी और पौधे तथा यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता मध्य प्रदेश के पर्यटन की विशेषता है। साथ ही साथ यहॉ का इतिहास, सांस्कृतिक धरोहर और आदिवासी संस्कृति मध्य प्रदेश के पर्यटन का एक महत्वपूर्ण भाग है।


Popular posts from this blog

मारुति सुजुकी के न्यू एज बलेनो का ग्लोबल प्रीमियर

जीप इंडिया ने पेश की कम्पास ट्रेलहॉक

यूक्रेन के आसमान में रूसी सैनिकों का काल बना 'भूत', मार गिराए रूस के कई फाइटर जेट