मप्र पर्यटन के बैनर तले मेघा कोसिअसको फतह हेतु


मध्‍य प्रदेश पर्यटन के बैनर तले मेघा परमार ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोसिअसको पर फतह करने हेतु रवाना।


मध्य प्रदेश साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु मध्‍य प्रदेश की पर्वतारोही मेघा परमार ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी ‘’माउंट कोसिअसको (2228 mtrs)’’ पर फतह करने हेतु रवाना। देश के दिल मध्‍य प्रदेश के साहसिक पर्यटन का प्रतिनिधित्‍व करते हुए प्रदेश के दो पर्वतारोही इस 2228 मीटर ऊंची चोटी पर चढ़ाई करेंगे। 


उल्लेखनीय है कि मेघा परमार द्वारा वर्ष 2019 में एशिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट, यूरोप की ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस एवं अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को सफलता पूर्वक फतेह कर चुकी है । 


मेघा परमार मध्य प्रदेश की प्रथम महिला पर्वतारोही होंगी जो ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोसिअसको की चढ़ाई करेंगी। मेघा के साथ शोभित नाथ शर्मा भी माउंट कोसिअसको का पर्वतारोहण करेंगे। सुश्री मेघा के साहसिक प्रयास को प्रोत्‍साहन देने हेतु मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा सराहा जाकर सहयोग किया जा रहा है। जिसका प्रदेश की बेटियों के साहसिक पर्यटन में भागीदारी को प्रोत्‍साहन तथा उनके मनोबल को बढ़ावा मिल सके और वे साहसिक पर्यटन क्षेत्र में सक्षम रूप से भागीदारी दे सकें। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड का मानना है कि इस साहसिक गतिविधि के प्रोत्‍साहन से मध्‍य प्रदेश की साहसिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा मध्‍य प्रदेश के युवा साहसिक गतिविधियों हेतु जागरूक हो सकेंगे तथा प्रदेश की महिलाओं को भी साहसिक गतिविधियों हेतु सशक्त बनने हेतु प्रेरणा मिलेगी। 


इस अवसर पर मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री फैज अहमद किदवई द्वारा मेघा परमार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की बेटियां आज साहसिक कार्य करने हेतु प्रदेश एवं देश का नाम विश्व स्तर पर प्रदेश की साहसिक पर्यटन संभावनाओं के बारे में संदेश देंगी। जिससे प्रदेश के पर्यटन को विस्तार मिलेगा।


Popular posts from this blog

मारुति सुजुकी के न्यू एज बलेनो का ग्लोबल प्रीमियर

जीप इंडिया ने पेश की कम्पास ट्रेलहॉक

आॅस्ट्रेलिया में दिखा दुर्लभ 'कंबल' आॅक्टोपस