सेंट पॉल्स स्कूल में सेंट चावरा रोलिंग ट्राफी


तन, मन और आत्मा की योग साधना से उत्पन्न असीम आनंदानुभूति की कुशल अभिव्यक्ति का नाम है नृत्य। इस कला-कौशल को विकसित करने तथा अपनी संस्कृति को समझने के उद्देश्य से सेंटपॉल्स को-एड स्कूल आनंद नगर भोपाल में पाँचवां सेंट चावरा रोलिंग ट्राफी के लिए इंटर स्कूल लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में भोपाल तथा आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न स्कूलों के प्रतियोगियों ने भाग लिया। लोक नृत्यों पर आधरित इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के विभिन्न अंचल की माटी की भीनी सुगंध व विविधता के विभिन्न रंगों की सुंदर टवि देखने को मिली।मुख्य अतिथि फादर जस्टिन अक्करा सी. एम. आई. एवं फादर जोस परियाडन सी. एम. आई. थे। मुख्य अतिथि फादर जस्टिन ने कहा कि इन लोकनृत्यों के माध्यम से हम विविध संस्कृति को जानते हैं। नृत्य हमारे मन में उत्साह एवं उल्लास का संचार करते हैं।
निर्णायक मंडल के सदस्यों के रूप में प्रख्यात भारतनाटयम् नृत्यांगना श्वेता देवेन्द्र, बेले नृत्यांगना शशि राजे तथा सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर तरूण दत्त शामिल थे। कार्यक्रम का प्रारम्भ प्रार्थना नृत्य से किया गया। सेंट पॉल्स के नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा सुन्दर नृत्य की प्रस्तुति दी गई।सेंट चावरा रोलिंग ट्राफी के प्रथम विजेता टिनट्री कान्वेंट स्कूल विदिशा द्वितीय डी. पी. एस. स्कूल नीलबड भोपाल एवं तृतीय मॉट फॉट स्कूल भोपाल रहें। अंत में अनुपमा आचार्य द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। शाला प्राचार्य फादर जॉनसन थरनी के द्वारा सभी को शुभ दीपावली की शुभकामनाएँ दी।


Popular posts from this blog

मारुति सुजुकी के न्यू एज बलेनो का ग्लोबल प्रीमियर

आॅस्ट्रेलिया में दिखा दुर्लभ 'कंबल' आॅक्टोपस

यूक्रेन के आसमान में रूसी सैनिकों का काल बना 'भूत', मार गिराए रूस के कई फाइटर जेट