सेन्ट मोन्ट फोर्ट स्कूल पटेल नगर में ’’दीपावली’’ पर स्पेशल असेम्बली


सेन्ट मोन्ट फोर्ट स्कूल पटेल नगर में कक्षा 6 सी  एवं 6 डी के छात्र- छात्राओं द्वारा दीपावली महोत्सव को स्पेशल असेम्बली के रूप में मनाया गया। श्री राम लंका विजय के बाद जब अयोध्या वापस लौटे तब अयोध्या वासियों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था। तभी से हम दीपावली का त्योहार मनाते आ रहे है। इस कथा को छात्र - छात्राओं ने एक नाटक के द्वारा सुन्दर प्रदर्शन किया। दीपावली के महत्व को छात्रों ने विभिन्न सद्वाक्यों के द्वारा बताया । विभिन्न परिधानों में सजे छात्र-छात्राएँ ,बहुत सुन्दर दिखाई दे रहे थे। दीपावली आई' इस गीत पर छात्राओं ने राम जी की निकली सवारी इस गीत पर  सुन्दर नृत्य की प्रस्तुति दी तथा इसी के साथ श्री राम की अयोध्या वापसी पर उनके स्वागत नृत्य के रूप में छात्राओं ने सुन्दर नृत्य किया। छात्र- छात्राओं के मनमोह लेने वाले नृत्य से सभी छात्र-छात्राएँ प्रभावित थे। सभी ने तालियाँ बजाकर उनका उत्साह वर्धन किया। विशेष प्रतिभा प्रदर्शन के लिए कक्षा 4थी की दो छात्राओं ने नृत्य का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ''दीपावली '' इस विषय का सम्पूर्ण परिचय विद्यालय की काउन्सलर मैडम श्रद्धा बलवानी ने दिया। इस अवसर पर कक्षा 3 से 12 तक के सभी छात्र-छात्राएँ शिक्षक शिक्षिकाएँ, सिसटर्स, भैया दीदी तथा प्राचार्य जी भी उपस्थित थे। विद्यालय प्राचार्य ब्रदर मोनाचन ने सभी मंचासीन छात्र- छात्राओं को उत्साहवर्धन किया एवं समस्त विद्यालय परिवार को दीपावली की शुभकामनाएँ दी। 


Popular posts from this blog

मारुति सुजुकी के न्यू एज बलेनो का ग्लोबल प्रीमियर

जीप इंडिया ने पेश की कम्पास ट्रेलहॉक

यूक्रेन के आसमान में रूसी सैनिकों का काल बना 'भूत', मार गिराए रूस के कई फाइटर जेट