दौड़ेगा शहर प्लास्टिक मुक्त भारत व स्वक्षता एवं पर्यावरण के लिए 


हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स यूनियन सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ, बीएमएस द्वारा मेगा इवेंट क्लीन इंडिया ग्रीन इंडिया के थीम पर म. प्र. के भोपाल शहर में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी चौराहा पर सुबह 7 बजे से गांधी एवं शास्त्री जयंती के पावन अवसर पर रन फॉर प्लास्टिक मुक्त भारत 05 KM मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। बीएमएस के उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी सतेन्द्र कुमार ने  कहा कि शहर के सबसे बड़े रन (मैराथन) में भेल सहित भोपाल के सहवासी भारी संख्या में उपस्थित रहेंगे। गत वर्ष इस आयोजन में 08 हजार से अधिक संख्या में धावक शामिल हुए थे। इस वर्ष मैराथन में प्लास्टिक मुक्त भारत व  स्वक्षता एवं पर्यावरण का संदेश लिए आठ से दस हजार से अधिक संख्या में लोगो को शामिल होने की उमीद है। मैराथन बीएमएस कार्यालय
महात्मा गाँधी चौराहा से शुरु होकर गाँधी मार्केट होते हुए पिपलानी पेट्रोल पंप से बाई ओर से क्षितिज होते हुए 4 न. गेट, थ्रिफ्ट एवं फाउंड्री गेट होते हुए गुरुद्वारा चौराहा से बाई ओर राम मंदिर होते हुए महात्मा गांधी चौराहा पर समापन होगा। संघ के अध्यक्ष विजय सिंह कठैत ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने का आह्वान किया गया है। गांधी जी व  प्रधानमंत्री के सपनों का भारत बनाने जनजागरूकता हेतु रन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले खतरों से आगाह कराया जाएगा। कार्यक्रम में खेल जगत सहित शहर के प्रथम नागरिक महापौर आलोक शर्मा, निगम आयुक्त, भेल के कार्यपालक निदेशक, महाप्रबंधक सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित होंगे। रन के कार्यक्रम में  विभिन्न संगठन के सदस्य, रहवासी संघ, विद्यालयों के विद्यार्थियों, भेल के कर्मचारी अधिकारी प्रमुख रूप से शामिल होंगे। प्लास्टिक फ्री इंडिया व ग्रीन इंडिया क्लीन इंडिया के थीम की स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर भी धावक दौड़ लगाएंगे।

सतेन्द्र कुमार
उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी
हेवु - भारतीय मजदूर संघ


Popular posts from this blog

मारुति सुजुकी के न्यू एज बलेनो का ग्लोबल प्रीमियर

जीप इंडिया ने पेश की कम्पास ट्रेलहॉक

आॅस्ट्रेलिया में दिखा दुर्लभ 'कंबल' आॅक्टोपस