Posts

UK में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों में एक दिन में 27% की बढ़त।

Image
        UK में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों में एक दिन में 27% की बढ़त। सरकार का कहना है कि   अब तक अस्पतालों में 1789 लोग अपनी जान गवाँ चुके हैं। इसका   कारण ब्रिटेन की शुरुवाती लापरवाही बताई जा रही है। ढाई लाख मौतों का अंदाज़ा लगाने वाले आंकड़ों के सामने आने के बाद प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने देश में सख्त कानून लागू   कर दिए हैं। मंगलवार को लंदन के एक अस्पताल से एक 13 वर्ष के बच्चे की मौत की खबर आई। यह ब्रिटेन की अब तक की सबसे काम उम्र की मौत है।

अलामी मरकज़ बंग्लेवाली मस्जिद (निजामुद्दीन) में हुइ जनसमारोह से हुईं 7 मौतें।

Image
        अलामी मरकज़ बंग्लेवाली मस्जिद ( निजामुद्दीन ) में हुइ जनसमारोह से हुईं 7 मौतें। 13 से 15 मार्च को दिल्ली के निजामुद्दीन में एक अंतर्राष्ट्रीय जनसमारोह आयोजित किया   गया था जिसमे अनेक देशो से आए श्रद्धालुओं समेत कुल 2000 लोगों ने भाग लिया। भाग लेने वाले श्रद्धालु आयोजन के बाद देश के अनेक राज्यों में यात्रा कर चुके हैं। अब तक इन श्रद्धालुओं में से 7 लोगों   की मृत्यु हो गयी है जिनमे से 6 तेलंगाना में और 1 कश्मीर में थे। 5 से अधिक और राज्यों से 24 पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। अब तक 1500 से अधिक लोगों को मस्जिद में ही क्वॉरंटीन कर दिया गया है और पुलिस करीबन 800 श्रद्धालुओं की खोज कर रही है जो अन्य राज्यों में वापस चले गए। मरकज़ के मुखिया मौलाना साद कंडालवी   के खिलाफ हज़ारो लोगों की जान खतरे में डालने के लिए FIR दर्ज कर ली गयी है।

भोपाल में कोरोना वायरस का चौथा केस सामने आया।

भोपाल में कोरोना वायरस का चौथा केस सामने आया है| इसके चलते भोपाल में सख्त लोकडाउन लगू किया गया है। मधय प्रदेश में  कुल 86 केस सामने आए हैं। जिसमें सबसे ज़्यादा केस इंदौर शहर से है (63)। जिसके चलते भोपाल में भी कोरोना का खतरा बढ़ गया है। भारत में कुल 1974 कनफर्म केस हैं। दिल्ली में हुई घटना के कारण इसमें बढ़ोतरी आ सकती है।           भारत में कोरोना अभी स्टेज 3 पर है। इसे रोकने के लिए हमें लॉकडाउन का पालन करना होगा। कोरोना से बचने के लिये क्या करे ? जब तक ज़रूरी ना हो घर से बाहर न निकलें। अगर आपको सर्दी या खाँसी है तो मुँह पर मास्क लगायें।  हाथों को कम से कम 20 सेकंड तक साबुन से धोयें। अपने चेहरे के आस-पास हाथ ना ले जायें। बाहर हमेशा सेनिटाइज़र लेकर चलें।  

भा. ज. पा कार्यकर्ताओं ने की मजदूरों की मदद

Image
                                  इंदौर से आए हुए 25 से 30 मजदूरों को भाजपा कार्यकर्ताओं  द्वारा सामाजिक सहयोग से खाने-पीने की व्यवस्थाएं की गईं| आज चंदेरी में आपदा प्रबंधन मंडल चंदेरी के तहत भोजन व्यवस्था में भोजन पैकेट व राशन का वितरण किया गया जिसमें सहयोग देने वाले हमारे सबके बीच के साथी रहे (१)दिगम्बर जैन महिला परिषद की कई सदस्यायें  (२) श्री विश्वेन्द्र तिवारी विक्की जी (३) श्री अम्बुज जी गुप्ता   (४) श्री महेन्द्र कोली जी ( ५) श्री कमलेश कुमार संतोष कुमार कपस्या जी (६) श्री रानू अलया जी     

COVID-19 Help Line Numbers

कोरोना  वायरस से सम्बंधित मदत के लिए यहाँ संपर्क करें :- Central Helpline Number for corona-virus: - +91-11-23978046   Helpline Numbers of States & Union Territories (UTs)   S.No Name of the State Helpline Nos. 1 Andhra Pradesh 0866-2410978 2 Arunachal Pradesh 9436055743 3 Assam 6913347770 4 Bihar 104 5 Chhattisgarh 104 6 Goa 104 7 Gujarat 104 8 Haryana 8558893911 9 Himachal Pradesh 104 10 Jharkhand 104 11 Karnataka 104 12 Kerala 0471-2552056 13 Madhya Pradesh 0755-2527177 14 Maharashtra 020-26127394 15 Manipur 3852411668 16 Meghalaya 108 17 Mizoram 102 18 Nagaland 7005539653 19 Odisha 9439994859 20 Punjab 104 21 Rajasthan 0141-2225624 22 Sikkim 104 23 Tamil Nadu 044-29510500 24 Telangana 104 25 Tripura 0381-2315879 26 Uttarakhand 104 27 Uttar Pradesh 18001805145 28 West Bengal 1800313444222, 03323412600   S. No     Name of Union Territory (UT)     Helpline Nos.   1 Andaman and Nicobar Islands 03192-232102 2 Chandigarh 9779558282 3 Dadra and Nagar Haveli and Daman & Diu 104 4 D

मप्र पर्यटन के बैनर तले मेघा कोसिअसको फतह हेतु

Image
मध्‍य प्रदेश पर्यटन के बैनर तले मेघा परमार ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोसिअसको पर फतह करने हेतु रवाना। मध्य प्रदेश साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु मध्‍य प्रदेश की पर्वतारोही मेघा परमार ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी ‘’ माउंट कोसिअसको (2228 mtrs)’’ पर फतह करने हेतु रवाना। देश के दिल मध्‍य प्रदेश के साहसिक पर्यटन का प्रतिनिधित्‍व करते हुए प्रदेश के दो पर्वतारोही इस 2228 मीटर ऊंची चोटी पर चढ़ाई करेंगे।  उल्लेखनीय है कि मेघा परमार द्वारा वर्ष 2019 में एशिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट , यूरोप की ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस एवं अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को सफलता पूर्वक फतेह कर चुकी है ।  मेघा परमार मध्य प्रदेश की प्रथम महिला पर्वतारोही होंगी जो ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोसिअसको की चढ़ाई करेंगी। मेघा के साथ शोभित नाथ शर्मा भी माउंट कोसिअसको का पर्वतारोहण करेंगे। सुश्री मेघा के साहसिक प्रयास को प्रोत्‍साहन देने हेतु मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा सराहा जाकर सहयोग किया जा रहा है। जिसका प्रदेश की बेटियों के साहसिक पर्यटन में भागीदारी को प्रोत्‍साहन तथा उ

स्पेशल हैण्डलूम एक्सपो में अखरोट की लकड़ी से बनी हैण्डीक्राफ्ट शॉल भी उपलब्ध

Image
अंतिम तीन दिन शेष , एक्सपो में करायी पेंटिंग प्रतियोगिता,  डॉ रेखा भटनागर ने खरीदी 60 ग्राम की साड़ी भोपाल, 21.02.2020 ।  भोपाल हाट परिसर में संत रविदास हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम लिमि. भोपाल द्वारा दिनांक 09.02.2020 से 24.02.2020 तक स्पेशल हैण्डलूम एक्सपोे मेला लगा हुआ है। इस एक्सपो के प्रायोजक विकास आयुक्त हाथकरघा वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली है। भोपाल हाट में स्पेशल हैण्डलूम एक्सपो लगा हुआ है। जहां ग्राहकों की आवक अंतिम तीन दिन शेष होने कारण और महाशिव रात्रि का शासकीय अवकाश होने के कारण आम दिनों कि अपेक्षा भीड़ ज्यादा दिखी  स्पेशल हैण्डलूम एक्सपो में अनेेक राज्यों के 70 से ज्यादा हैण्डलूम स्टॉल लगे है। हस्तशिल्प विकास निगम के बैनर तले चल रहे एक्सपो ने पेंटिंग प्रतियोगिता कराई जिसमें दो ग्रुप बनाये गये ग्रुप ‘ए’ मे कक्षा चौथी से सातवीं एवं ग्रुप ‘बी’ में आठवीं से ग्यारहवीं छात्र छात्राओं ने बढ़ - चढ़कर हिस्सा लिया। पेंटिंग प्रतियोगिता को जज करने के लिये राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा चुकी तीन महिलाओं को जज की भूमिका के लिये आमंत्रित किया गया। जिसमें डॉ अर्चना