4 रेलगाडि़यॉं निरस्त, आशिंक निरस्त एवं परिवर्तित मार्ग से

  रेल प्रशासन द्वारा सोगरिया, डीगोद, श्री कल्याणपुरा एवं भोनोरा स्टेशनों पर रेल के दोहरीकरण के कार्य हेतु प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किये जाने के कारण चार गाडि़यों को निरस्त, चार गाडि़यों को आशिंक निरस्त एवं छः गाडि़यों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है जो कि निम्नानुसार है:-
निरस्त की गई गाडि़यॉंः-
गाड़ी संख्या 19811 कोटा-इटावा एक्सप्रेस दिनांक 09.02.2020 से दिनांक 19.02.2020 तक अपने प्रारम्भिक स्टेशन से निरस्त रहेंगी। गाड़ी संख्या 19812 इटावा-कोटा एक्सप्रेस दिनांक 10.02.2020 से दिनांक 20.02.2020 तक अपने प्रारम्भिक स्टेशन से निरस्त रहेंगी। 
गाड़ी संख्या 19809 कोटा-जबलपुर एक्सप्रेस दिनांक 09.02.2020 से दिनांक 19.02.2020 तक अपने प्रारम्भिक स्टेशन से निरस्त रहेंगी। गाड़ी संख्या 19810 जबलपुर-कोटा एक्सप्रेस दिनांक 10.02.2020 से दिनांक 20.02.2020 तक अपने प्रारम्भिक स्टेशन से निरस्त रहेंगी।
आंशिक निरस्त की गई गाडि़यॉंः-
दिनांक 09.02.2020 से दिनांक 19.02.2020 तक अपने प्रारम्भिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस कोटा स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी एवं कोटा-भोपाल स्टेशनों के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी। इसी प्रकार दिनांक 09.02.2020 से दिनांक 19.02.2020 तक अपने प्रारम्भिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस भोपाल-कोटा स्टेशनों के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी एवं दिनांक 10.02.2020 से दिनांक 20.02.2020 तक कोटा-जोधपुर  स्टेशनों  के मध्य चलेगी।
दिनांक 09.02.2020 से दिनांक 19.02.2020 तक अपने प्रारम्भिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 51612 बीना-कोटा पैसेंजर बारॉ स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी एवं बारॉ-बीना स्टेशनों के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी। इसी प्रकार दिनांक 10.02.2020 से दिनांक 20.02.2020 तक अपने प्रारम्भिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 51611 कोटा-बीना पैसेंजर बारॉ स्टेशन से प्रारम्भ होगी एवं बीना-बारॉ स्टेशनों के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी। 
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडि़यॉं
क्र   गाड़ी संख्या एवं नाम                                    प्रारंभिक स्टेशन से चलने की तिथि            परिवर्तित मार्ग 
1. 13423 भागलपुर-अजमेर एक्सप्रेस                   13.02.2020 कोे                          बीना-निशातपुरा-नागदा-कोटा 
2. 14710 पुरी-बीकानेर एक्सप्रेस                         12.02.2020 कोे
3. 18573 विशाखापटनम-भगत की कोठी एक्सप्रेस 13.02.2020 कोे
4. 18207 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस                          10.02.2020 से 17.02.2020 तक
5. 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस                           09.02.2020 से 16.02.2020 तक
6.  13424 अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस                 15.02.2020 कोे                               कोटा-नागदा-निशातपुरा-बीना 


Popular posts from this blog

मारुति सुजुकी के न्यू एज बलेनो का ग्लोबल प्रीमियर

जीप इंडिया ने पेश की कम्पास ट्रेलहॉक

आॅस्ट्रेलिया में दिखा दुर्लभ 'कंबल' आॅक्टोपस