सुनील डाबर ने 1500 मीटर दौड़ और अनुषा ने टेबल टेनिस में मध्य प्रदेश को दिलाये दो स्वर्ण पदक

खेलो इंडिया यूथ गेम्स गुवाहाटी-2020

मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों का स्वर्णिम प्रर्दशन जारी

शूटिंग खिलाड़ी रितुराज और अंशिका एथलीट अर्जुन तथा जूडो खिलाड़ी शुभम ने जीते चार रजत पदक

 

 

भोपाल: 14 जनवरी, 2020। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने चौथे दिन आज भी शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश को दो स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य सहित नौ पदक मध्य प्रदेश को दिलाए है। इन्हे मिलाकर मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने अब तक 9 स्वर्ण, 8 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 26 पदक अर्जित किए हैं।
प्रतियोगिता के अंतर्गत आज एथलेटिक्स में अंडर-21 बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ स्पर्धा में एथलेटिक्स अकादमी के प्रतिभावान धावक सुनील डाबर ने 3.54.75 मि./से. का समय लेकर नया मीट रिकार्ड बनाया और स्वर्ण पदक मध्य प्रदेश को दिलाया। बालक वर्ग अंडर-17 में अकादमी के खिलाड़ी अर्जुन वास्कले ने 3.56.49 तथा अभिषेक ठाकुर ने 3.57.94 मि./से. का समय लेकर क्रमशः रजत और कांस्य पदक अर्जित किए। उल्लेखनीय है कि प्रतियोगिता में सुनील डाबर ने 1 स्वर्ण, 1 रजत, अर्जुन वास्कले ने 1 स्वर्ण, 1 रजत तथा अभिषेक ठाकुर ने 2 कांस्य पदक मध्य प्रदेश को दिलाए है। मध्य प्रदेश के एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य सहित कुल 14 पदक अर्जित किए हैं। जिसमें से 4 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य सहित 11 पदक अकादमी के खिलाड़ियों द्वारा अर्जित किए गए हैं। ख्ेालो इंडिया यूथ गेम्स में आज एथलेटिक्स के मुकाबले समाप्त हो गए।
ख्ेालो इंडिया यूथ गेम्स में मध्य प्रदेश एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ियों द्वारा किए गए शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए संचालक खेल और युवा कल्याण डाॅ. एस.एल. थाउसेन ने बताया कि एथलेटिक्स अकादमी की स्थापना हुए मात्र तीन वर्ष ही हुए हैं और हमारे खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा का प्रदर्शन किया और पदक जीतकर मध्य प्रदेश को गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि के लिए खेल संचालक डाॅ. थाउसेन ने अकादमी के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई दी है।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत टेबल टेनिस के फायनल मुकाबले में अनुषा कुटुम्बले ने महाराष्ट्र की खिलाड़ी को 4-0 (11-4, 11-9, 11-5, 11-3) से शिकस्त देकर मध्य प्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाया। प्रतियोगिता के अंतर्गत आज ख्ेाले गए शाॅटगन स्कीट शूटिंग अंडर-21 बालक वर्ग के मुकाबले में अकादमी के खिलाड़ी रितुराज बंुदेला ने रजत तथा अर्जुन ठाकुर ने कांस्य पदक अर्जित किया। अंडर-17 एयर रायफल में इंदौर (म.प्र.) की खिलाड़ी अंशिका गुप्ता ने रजत पदक मध्य प्रदेश को दिलाया। इसी तरह जूडो प्रतियोगिता के अंडर-21 बालक वर्ग में शुभम राजपूत ने -90 किलोग्राम भारवर्ग में रजत तथा अमिषा ने -78 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक अर्जित किया।  

आल इंडिया टेनिस टैलेंट सीरीज़ और चैम्पियनशिप सीरीज़ के 

विजेता खुशविन ने की खेल संचालक से भेंट


भोपाल: 14 जनवरी, 2020

इंदौर में 6 से 10 जनवरी, 2020 तक आयोजित आॅल इंडिया टेनिस टैलेंट सीरीज़ तथा नागपुर में 10 से 12 जनवरी, 2020 तक खेली गयी आॅल इंडिया टेनिस चैम्पियनशिप सीरीज़ के विजेता खिलाड़ी खुशविन जैफरी ने संचालक खेल और युवा कल्याण डाॅ. एस.एल. थाउसेन से भेंट की। खेल संचालक ने खुशविन को  उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उम्मीद जताई की आगे भी वे इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मध्य प्रदेश को गौरवान्वित करेंगे।
खुशविन ने आॅल इंडिया टेनिस टैलेंट सीरीज़ में ध्रुव सोनी को 6-2, 7-5 से हराकर तथा आॅल इंडिया टेनिस चैम्पियनशिप सीरीज में पार्थिव को 6-3, 6-1 से परास्त कर विजेता का खिताब अर्जित किया। इस मौके पर टेनिस प्रशिक्षक श्री प्रचेत शुक्ला भी उपस्थित थे।  


Popular posts from this blog

मारुति सुजुकी के न्यू एज बलेनो का ग्लोबल प्रीमियर

जीप इंडिया ने पेश की कम्पास ट्रेलहॉक

आॅस्ट्रेलिया में दिखा दुर्लभ 'कंबल' आॅक्टोपस