रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने सेंट्रल जोन युवा उत्सव में फहराया परचम

विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय युवा उत्सव 2020 के लिए क्वालिफाई किया 



भोपाल 03/01/2020। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के छात्रों ने ग्वालियर में भारतीय विश्वविद्यालय संघ के सेंट्रल जोन के 35वें अंतर विश्वविद्यालयीन युवा उत्सव ''मृगनयनी 2019'' में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया। पूरे देश भर से सेंट्रल जोन के 53 विश्वविद्यालयों ने भाग लिया। विश्वविद्यालय को ''फोक आर्केस्ट्रा'' में द्वितीय स्थान मिला। छात्रों ने जीत का सफर जारी रखते हुए ''फोक डांस'' में तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। इसी के साथ विश्वविद्यालय ने फोक डांस और आर्केस्ट्रा में फरवरी 2020 में आयोजित होने वाले भारतीय विश्वविद्यालय संघ के राष्ट्रीय युवा उत्सव के लिये क्वालिफाई कर लिया है।  
फोक आर्केस्ट्रा में 13 इंस्ट्रूमेंट्स से मध्य प्रदेश की लोक सांस्कृतिक धुनों का सुरीला प्रदर्शन किया गया। फोक डांस में विद्यार्थियों ने मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध लोक नृत्य 'बरेदी' की मनमोहक प्रस्तुति दी। बरेदी नृत्य में मध्य प्रदेश के सागर जिले में दीपावली के बाद घर-घर जाकर खुशियों को फैलाने के लिये भगवान श्री  कृष्ण का रुप लेकर उनकी मनमोहक क्रीड़ाओं को नृत्य के रुप से दर्षाया जाता रहा है। इस टीम की सांस्कृतिक समन्वयक सुश्री पूजा बोड़के और श्री जितेन्द्र अहीर ने अगुवाई की।
इस उपलब्धि पर रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ए. के. ग्वाल और कुलसचिव डॉ. विजय सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दी।  


जनसंपर्क विभाग
रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय


Popular posts from this blog

मारुति सुजुकी के न्यू एज बलेनो का ग्लोबल प्रीमियर

जीप इंडिया ने पेश की कम्पास ट्रेलहॉक

यूक्रेन के आसमान में रूसी सैनिकों का काल बना 'भूत', मार गिराए रूस के कई फाइटर जेट