महिला काव्य मंच की विचार गोष्ठी आज

महिला काव्य मंच, मध्यप्रदेश द्वारा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। 25 जनवरी 2020 को दोपहर 3 बजे से लिंक रोड स्थित चिनार पार्क में आयोजित गोष्ठी का विषय रहेगा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रेरक प्रसंग। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती कुसुम श्रीवास्तव एवं विषिष्ट अतिथि श्रीमती किरण संजर उपस्थित रहेंगी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला काव्य मंच, मध्यप्रदेश की उपाध्यक्ष डॉ. प्रीति प्रवीण करेंगी। भोपाल इकाई की अध्यक्ष श्रीमती शशि बंसल ने बताया कि गोष्ठी की रूपरेखा इस प्रकार रहेगी:- 
दिनांक            -    25.01.2020 दिन-शनिवार, समय- दोपहर 3 बजे
स्थान            -    चिनार पार्क, लिंक रोड, भोपाल
कार्यक्रम        -    महिला काव्य मंच के भोपाल इकाई की मासिक गोष्ठी
गोष्ठी का विषय    -    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रेरक प्रसंग
मुख्य अतिथि        -    श्रीमती कुसुम श्रीवास्तव
विषिष्ट अतिथि    -    श्रीमती किरण संजर
अध्यक्षता        -    डॉ. प्रीति प्रवीण खरे
संचालन        -    श्रीमती जया तागड़े
स्वागत वक्तव्य    -    श्रीमती शषि बंसल
सरस्वति वंदना    -    श्रीमती मधुलिका सक्सेना
आभार            -    प्रतिभा श्रीवास्तव


आदरणीय संपादक महोदय, 
कृपया उक्त समाचार कवरेज करने हेतु आपके समाचार पत्र के संवाददाता एवं छायाचित्रकार सादर आमंत्रित हैं।


मीडिया प्रभारी
महिला काव्य मंच, मध्यप्रदेष, भोपाल इकाई
   सम्पर्क: 9425014719


Popular posts from this blog

मारुति सुजुकी के न्यू एज बलेनो का ग्लोबल प्रीमियर

जीप इंडिया ने पेश की कम्पास ट्रेलहॉक

आॅस्ट्रेलिया में दिखा दुर्लभ 'कंबल' आॅक्टोपस