म प्र कुश्ती अकादमी की खिलाड़ी प्रियांशी ने स्वर्ण, वर्षा ने रजत तथा छाया और प्रियंका ने मध्यप्रदेश को दिलाए एक-एक कांस्य पदक

खेलो इंडिया यूथ गेम्स गुवाहाटी-2020

गुवाहाटी पहुंचे खेल संचालक डाॅ.थाउसेन ने की खिलाड़ियों की हौसला अफजाई


भोपालः 17 जनवरी, 2020 खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत आज म. प्र. राज्य कुश्ती अकादमी की खिलाड़ी बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक मध्य प्रदेश को दिलाए। इन पदकों को मिलाकर प्रदेश के खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अब तक 11 स्वर्ण, 9 रजत और 11 कांस्य सहित 31 पदक मध्य प्रदेश को दिलाए हैं।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत कुश्ती में आज खेले गए मुकाबलों में कुश्ती अकादमी की खिलाड़ी प्रियांशी प्रजापत ने स्वर्ण, वर्षा पाण्डे ने रजत तथा छाया पटेल और प्रियंका यादव ने एक-एक कांस्य पदक मध्य प्रदेश को दिलाया।
  अंडर-17 बालिका 49 किलोग्राम भार वर्ग में कुश्ती अकादमी की खिलाड़ी प्रियांशी प्रजापत ने स्वर्ण पदक मध्यप्रदेश को दिलाया। इसी तरह 53 किलोग्राम भारवर्ग मे वर्षा पाण्डे ने रजत तथा छाया पटेल ने 46 किलोग्राम भारवर्ग और प्रियंका यादव ने 61 किलोग्राम भारवर्ग में एक-एक कांस्य पदक मध्य प्रदेश को दिलाए।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में गुवाहाटी पहुंचे संचालक खेल और युवा कल्याण डाॅ. एस.एल. थाउसेन ने मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों के लिए की गई व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों और खेल प्रशिक्षकों से जरूरी जानकारी भी हासिल की। खेल संचालक डॉ थाउसेन ने बाॅक्सिंग रिंग पहुंचकर  बाॅक्सिंग मुकाबले देखे  और खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने अकादमी की खिलाड़ी बेटियों के कुश्ती  मुकाबले भी देखे और खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में आज मध्य प्रदेश की ओर से बाॅक्सिंग अकादमी की खिलाड़ी दिव्या पवार ने हिमाचल की खिलाड़ी को परास्त कर अगले दौर में प्रवेश किया। इसी तरह बाॅस्केटबाॅल अंडर-21 बालिका वर्ग में मध्य प्रदेश ने उत्तर प्रदेश को पहले लीग मैच में 77-56 से परास्त कर अगले दौर में प्रवेश किया। टेनिस अंडर-17 बालक वर्ग के लीग मुकाबले में मध्य प्रदेश के दीप मुनीम ने आन्ध्र प्रदेश के खिलाड़ी को 6-1, 6-1 से परास्त कर अगले दौर में प्रवेश किया।

Popular posts from this blog

मारुति सुजुकी के न्यू एज बलेनो का ग्लोबल प्रीमियर

जीप इंडिया ने पेश की कम्पास ट्रेलहॉक

आॅस्ट्रेलिया में दिखा दुर्लभ 'कंबल' आॅक्टोपस