घुड़सवारी अकादमी के खिलाडि़यों ने जीते एक स्वर्ण और तीन कांस्य पदक

सीनियर राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता-2020  अकादमी की खिलाड़ी परिधि जोशी ने व्यक्तिगत में कांस्य एवं 
टीम इवेन्ट में मध्य प्रदेश को दिलाया स्वर्ण पदक



भोपालः 21 जनवरी, 2020
    दिल्ली में 15 से 20 जनवरी, 2020 तक आयोजित सीनियर राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश घुड़सवारी अकादमी के खिलाडि़यों ने एक स्वर्ण और तीन कांस्य पदक मध्य प्रदेश को दिलाये। प्रतियोगिता में अकादमी की खिलाड़ी परिधि जोशी ने एडवांस ड्रेसाज में शानदार प्रदर्शन करते हुए जहां टीम स्पर्धा में मध्य प्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाया वही व्यक्तिगत स्पर्धा में मध्य प्रदेश को कांस्य पदक दिलाया। इसी के साथ परिधि जोशी प्रदेश की उच्य स्तरीय ड्रेसाज खेलने वाली खिलाडी बन गयी हैं। एडवांस डेªसाज टीम स्पर्धा में अकादमी के खिलाड़ी फराज खान और आनन्द झाला ने मध्य प्रदेश को कांस्य पदक दिलाया। इसी तरह मीडियम डेªसाज टीम इवेन्ट में सागर तिवारी, आदर्श राठौर, एम.एस. राठौर ने कांस्य पदक मध्य प्रदेश को दिलाया। खिलाडि़यों ने प्रतियोगिता में घुड़सवारी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक कैप्टन भागीरथ के मार्गदर्शन में भाग लिया। 
    प्रदेश के खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री जीतू पटवारी तथा संचालक खेल और युवा कल्याण डॉ. एस.एल. थाउसेन ने पदक विजेता खिलाडि़यों को बधाई दी है।


महेन्द्र व्यास,
जनसम्पर्क अधिकारी


Popular posts from this blog

मारुति सुजुकी के न्यू एज बलेनो का ग्लोबल प्रीमियर

जीप इंडिया ने पेश की कम्पास ट्रेलहॉक

आॅस्ट्रेलिया में दिखा दुर्लभ 'कंबल' आॅक्टोपस