आन्ध्र प्रदेश में 25-31 जनवरी तक जूनियर राष्ट्रीय व्हाॅलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन

मध्य प्रदेश की व्हाॅलीबाल टीम चैम्पियनशिप में भागीदारी के लिए रवाना

खिलाड़ियों को खेल संचालक डाॅ. थाउसेन ने ट्रैकसूट प्रदान किए

भोपालः 24 जनवरी, 2020

आन्ध्र प्रदेश के कड़प्पा में 25 से 31 जनवरी, 2020 तक आयोजित जूनियर राष्ट्रीय व्हाॅलीबाल प्रतियोगिता के लिए चयनित मध्य प्रदेश खिलाड़ियों की टीम को आज संचालक खेल और युवा कल्याण डाॅ. एस.एल. थाउसेन ने ट्रेकसूट प्रदान किए।
टी.टी. नगर स्टेडियम स्थित मेजर ध्यानचन्द हाॅल में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल संचालक डाॅ. एस.एल. थाउसेन ने कहा कि खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों को प्रतिभा प्रदर्शन के पर्याप्त अवसर दिलाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने जूनियर राष्ट्रीय व्हाॅलीबाल प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि चैम्पियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करे और पदक जीतकर मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ाएं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उपस्थित मध्य प्रदेश एम्योच्योर व्हाॅलीबाल एसोसिएशन के जनरल सेक्रेट्री श्री हरिसिंह चैहान ने खिलाड़ियों को 15 से 24 जनवरी तक टी.टी. नगर स्टेडियम में दिए गए प्रशिक्षण और उन्हें ट्रेकसूट उपलब्ध कराने के लिए खेल विभाग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने खेल संचालक को आश्वस्त किया कि मध्य प्रदेश टीम के खिलाड़ी अपने बेहतर प्रतिभा प्रदर्शन से चैम्पियनशिप में सफलता हासिल करेंगे। इस अवसर पर सहायक संचालक विकास खराड़कर एवं प्रशिक्षक व्हाॅलीबाल श्री प्रणव मजूमदार उपस्थित थे।
जूनियर राष्ट्रीय व्हाॅलीबाल प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए 12 बालक और 12 बालिका खिलाड़ियों की टीम रवाना हो गई है। प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों की 31 टीमों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
मध्य प्रदेश की टीम (बालिका):-
प्रिया राजपूत, प्रियंका शर्मा, आन्या पाटिल, पायल पाटीदार, सिद्धि चाटवानी, काजल जाटव, नेहा विष्ट, प्रतिमा डोंगरे, रितिका ठाकुर, देवांशी मेवाड़ा, निकिता रजक और आयुषी नेगी। अतिरिक्त खिलाड़ी - अंकिता संतोरे और प्रिया कुमारी।
मध्य प्रदेश की टीम (बालक):-
अभिराज सिंह राजपूत, मधुसुदन शर्मा, आदित्य त्रिपाठी, शिवम पाण्डे, कुलदीप राठौर, शुभम गौतम, तरूण शर्मा, शाहबाज अली, यशवंत सिलावट, प्रशांत यादव, सै. सादिक अली और शिवम पाटिल। अतिरिक्त खिलाड़ी- वरूण श्रीवास्तव, अजय माहोर, सौरभ तिवारी और शोभित सोनी।


Popular posts from this blog

मारुति सुजुकी के न्यू एज बलेनो का ग्लोबल प्रीमियर

जीप इंडिया ने पेश की कम्पास ट्रेलहॉक

आॅस्ट्रेलिया में दिखा दुर्लभ 'कंबल' आॅक्टोपस