5 जनबरी को स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी में अकेडमी अवार्ड्स मूवी कलेक्शन


       स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी में इस रविवार 5 जनबरी 2020 को 25 डीवीडी का हॉलीवुड  कलेक्शन लॉंच हो रहा है। इस कलेक्शन में अकेडमी अवार्ड्स मूवी , थ्रिलर, एक्शन,एनिमेशन, कॉमेडी का शानदार कलेक्शन है। इसमे यंगस्टर्स के लिए लार्ड ऑफ़ द रिंग्स  का कलेक्शन विशेष तौर पर डाला जा रहा है | इस विशेष कलेक्शन बहुत सारी मूवी विनर अकेडमी  अवार्ड्स बेस्ट पिक्चर के अवार्ड्स से नवाज़ा गया है। 


इस मूवी कलेक्शन के कुछ टाइटल्स इस प्रकार है :



  1. द इंग्लिश पेशेंट ( 9 विनर अकेडमी  अवार्ड्स )

  2. द लास्ट एम्परर ( 9 विनर अकेडमी  अवार्ड्स )

  3. टॉम हैंक्स इज  फोररेस्ट गुम्प (6 विनर अकेडमी  अवार्ड्स )

  4. स्लुम्डोग  मिलियनेयर (8 विनर ऑफ़ ऑस्कर अवार्ड्स )

  5. सेंट  ऑफ़ ए  वूमेन (विनर अकेडमी  अवार्ड्स )

  6. द लार्ड ऑफ़ द रिंग्स

  7. द हिस्ट्री ऑफ़ टॉम जोंस

  8. द साइलेंस ऑफ़ द  लैम्ब्स

  9. जर्सी बॉयज

  10. चैरियट्स ऑफ़ फायर

  11. अराउंड द वर्ल्ड इन 80 डेज

  12. मैरी पॉप्पीन्स


13  ब्लाक पैंथर


  इत्यादि शामिल की गई है.


               स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी के सहा. प्रबंधक यतीश भटेले ने बताया कि इस विशेष कलेक्शन बहुत सारी मूवी विनर अकेडमी  अवार्ड्स बेस्ट पिक्चर की डीवीडी शामिल की गई है।   हर रविवार कुछ ना कुछ डिस्प्ले किया जाता है. इस रविवार डीवीडी का कलेक्शन को लगाया जायेगा। इसमे मरवेल स्टुडियोस की ब्लाक पैंथर भी है जो इसी साल रिलीस हुए है | इसकी कमाई लगभग $ 900 million है और अगले साल ऑस्कर नोमिनेश्न भी मिल सकता है | इस कलेक्सशन में कुछ हिंदी मूवी को भी शामिल किया गया है. इससे पहले महीने स्वामी विवेकानंद लाइब्ररी में चिल्ड्रेन डीवीडी कलेक्शन लॉंच की गया था जिससे बहुत अच्छा रेस्पोंस मिला था | ये डीवीडी  इस रविवार से डिस्प्ले पर लगाई जाएगी।  लाइब्रेरी मेंबर्स इन डीवीडी को  रिज़र्व करा सकते है. और एक सप्ताह के बाद लाइब्रेरी मेंबर इन डीवीडी को इशू करा सकते है। 


यतीश भटेले


सहा. प्रबंधक


स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी, भोपाल


Popular posts from this blog

मारुति सुजुकी के न्यू एज बलेनो का ग्लोबल प्रीमियर

जीप इंडिया ने पेश की कम्पास ट्रेलहॉक

आॅस्ट्रेलिया में दिखा दुर्लभ 'कंबल' आॅक्टोपस