स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी में रविवार को बुकरू की चिल्ड्रेन्स किताबों का संग्रह  की लॉन्चिंग

               रविवार, दिनांक 8/12/2019, को भारत भवन भोपाल में आयोजित  हुए बूकरू चिल्ड्रेन्स फेस्टिवल में शामिल हुए ऑथर्स की किताबों का कलेक्शन रविवार, दिनांक 15/12/2019, को स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी में सम्मिलित किया जायेगा | यह संग्रह  बुक्स के लेखकों द्वारा ऑटोग्राफ्ड है | स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी के सहा. प्रबंधक यतीश भटेले ने बताया कि इस कलेक्शन में 24 बुक्स के इस कलेक्शन में पांच साल से लेकर 15 साल के बच्चों  के लिए किताबें सम्मिलित हैं | इस संग्रह में हिंदी और इंग्लिश की किताबें  शामिल हैं |   बच्चों के लिए इसमें लोक कथाएं, सीरीज, और अन्य भाषाओं से अनुवाद की हुईं किताबें हैं | इलस्ट्रेशन वाली किताबें जैसे चाँद की शरारत, ए वैरी नॉटी बेयर,  आरी इत्यादि शामिल है | यह किताबें छोटे बच्चों  बहुत आकर्षित करेंगी |


         ऋचा झा द्वारा लिखित और ईवा सांचेज़ गोमेज़ द्वारा इलस्ट्रेटेड किताब "द  मिडिल" एक ऐसी लड़की की कहानी है जो दिन भर किताबें पढ़ती हैं और फिर उन किताबों में  दी गई पटकथा में खुद की भी कल्पना करने लग जाती है और उस पटकथा को जीती है |


           लावण्या कार्तिक की सीरीज निंजा नानी  भी पाठकों को बहुत पसंद आएगी | यह कहानी दीपू और उसकी नानी  की है | एक घटना में दीपू की नानी में सुपर पावर्स आ जाते हैं और उनका इस्तेमाल कर दीपु और उसकी नानी क्राइम खिलाफ लड़ाई लड़ते हैं | इस सीरीज की तीन किताबें इस संग्रह में शामिल  हैं |


           इनके अलावा रूपा पाई की "द गीता" और "द वेदास एंड उपनिषद्स फॉर चिल्ड्रन", दीपा अग्रवाल की "द टीनएज डायरी ऑफ़ नूर जहाँ", आरिफा तहसीन की "वाइल्ड इन थे बैकयार्ड"  इत्यादि किताबें हैं | यह किताबें मेंबर्स के लिए डिस्प्ले पर रहेंगी और अगले शनिवार को  इशू होंगी | अंत में शनिवार, रविवार दिनांक 14 दिसम्बर को शाम 4.30 बजे और 15 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे पॉपुलर ऑथर जेन ऑस्टेन (जिनका जन्मदिन 16 दिसंबर को है) की किताबों पर क्लब लिट्राटी द्वारा बुक डिस्कशन का  आयोजन स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी में कराया जायेगा  | 14 तारीख को यह आयोजन श्याम 4:30 से और 15 को दोपहर 12 बजे से होगा | यह इवेंट सब के लिए ओपन रहेगा |  


 यतीश भटेले


सहा. प्रबंधक


स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी, भोपाल


Popular posts from this blog

मारुति सुजुकी के न्यू एज बलेनो का ग्लोबल प्रीमियर

जीप इंडिया ने पेश की कम्पास ट्रेलहॉक

आॅस्ट्रेलिया में दिखा दुर्लभ 'कंबल' आॅक्टोपस