राष्ट्रीय खादी उत्सव-2019 ःभोपाल हाट में आज गूंजेंगे राष्ट्रीय भक्ति के गीत भोपाल हाट, भोपाल

“राष्ट्रीय खादी महोत्सव-2019“ का आयोजन भोपाल हाट में चल रहा है। खादी महोत्सव में उच्च गुणवत्ता के खादी वस्त्र, ग्रामोद्योग उत्पाद उपलब्ध हैं। इस प्रदर्शनी में समस्त उम्र वर्ग खादी वस्त्रों के डिजानर गारमेंटस उपलब्ध है। जिसमें बांग प्रिन्ट, डिस्चार्ज प्रिन्ट कलमकारी, गोंडआर्ट प्रिन्ट की साड़ियां एवं सलवार सूट, डिजाईनर कुर्ता, कोट, शेरवानी, कोषा जाकेट, मधुवनी आर्ट, मलवरी सिल्क एवं महेश्वरी साड़ियां, ऊनी कंबल एवं आकर्षक डिजायनों में शाल इत्यादि उपलब्ध है।
       राजस्थानी जूतीयाॅं, लेदर पर्स, जूट चटाई, हर्बल साबुन, शहद उपलब्ध है। खादी के डिजाइनर गारमेन्टस पर एवं ग्रामोद्योग सामग्री पर आकर्षक छूट दी जा रही है। कच्ची घानी से तिल्ली का तेल निकालने का प्रत्यक्ष प्रर्दशन किया जा रहा है एवं तिल्ली की ताजी गजक उपलब्ध है। सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृंखला में 13.11.2019 को सदाबहार गीतों की प्रस्तुति दी गई। 14 नवम्बर 2019 को राष्ट्रीय भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जावेगीं। एक खादी वस्त्र आपके द्वारा खरीदने पर किसी गरीब कारीगर के घर का चूल्हा जलता है।


(अजीत प्रजापति)


 


 


 


 


Popular posts from this blog

मारुति सुजुकी के न्यू एज बलेनो का ग्लोबल प्रीमियर

जीप इंडिया ने पेश की कम्पास ट्रेलहॉक

आॅस्ट्रेलिया में दिखा दुर्लभ 'कंबल' आॅक्टोपस