खेलों के माध्यम से ही हो सकता है सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास: डाॅ. एस.एल. थाओसेन

12वीं इंटर निटर स्पोर्ट मीट प्रारंभ




भोपाल, 19 नवम्बर 2019। देश के चारों राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, भोपाल, चंडीगढ़, चैन्नई एवं कोलकाता की संयुक्त 12वीं इंटर निटर स्पोट्स मीट का आयोजन एन.आई.टी.टी.टी.आर. भोपाल में 19 नवंबर से 22 नवंबर 2019 तक किया जा रहा हैं। इस स्पोर्ट मीट में बैडमिन्टन, टेबलटेनिस, बाॅलीबाल, कैरम, शतरंज, ब्रिज एवं सौ मीटर दौड़ का आयोजन किया जायेगा। इस स्पोर्ट मीट में चारों एनआईटीटीटीआर से 100 खिलाड़ी इन प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे है स्पोर्ट मीट का उद्घाटन मुख्य अतिथि डाॅ. एस.एल. थाओसेन, आईपीएस निदेशक खेल एवं युवा कल्याण, मध्यप्रदेश द्वारा किया गया। उन्होंने अपने उदबोधन में खेल के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि खेलों में भागीदारी के बिना व्यक्तित्व का विकास सम्पूर्ण नहीं हो सकता है। खेल दो प्रकार के होते हैं जिनमें एक प्रतिस्पार्धात्मक एवं दुसरा मनोरंजनात्मक होते है। हमें जीवन में हर कार्यो को खेल स्पर्धा की तरह करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संचालक मण्डल के अध्यक्ष व दौलतराम इंडस्ट्री प्रा.लि. के महाप्रबंधक श्री सी.पी. शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि खेल में भागीदारी के माध्यम से व्यक्ति में आत्म विश्वा स, परिश्रम, अनुशसन, प्रतिबद्धता एवं समन्वय जैसे गुणों को समाहित कर सकते है। संस्थान के निदेशक डाॅ. सी. थंगराज ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया। प्रो. संजय अग्रवाल ने समस्त खेल प्रतियोगिताओं की विस्तृत जानकारी दी। 


(डाॅ. पी.के. पुरोहित)
 चेयरमेन, मीडिया समिति 


Popular posts from this blog

मारुति सुजुकी के न्यू एज बलेनो का ग्लोबल प्रीमियर

जीप इंडिया ने पेश की कम्पास ट्रेलहॉक

आॅस्ट्रेलिया में दिखा दुर्लभ 'कंबल' आॅक्टोपस