उदय सोसाइटी और मध्य प्रदेश घरेलु कामकाजी ट्रेड यूनियन द्वारा घरेलू कामगारों के लिए हाउसकीपिंग और खाना पकाने का प्रशिक्षण


घरेलू कामगारों के वेतन को बेहतर बनाने की दिशा में प्रशिक्षण :


घरेलु काम एक महत्वपूर्ण व्यवसाय है , लेकिन इसे भारत और पुरे विश्वभर में “काम“ के रूप में मान्यता प्राप्त नहीं है | आमतौर पर यह अकुशल कामों  में देखा जाता है यही कारण है की घरेलु कामगारों महिला को वेतन बहुत कम है| घरेलु कामगारों के कौशल में सुधार के लिए, उदय सामाजिक विकास संस्था द्वारा दुर्गा नगर बस्ती- भोपाल में 30 चयनित घरेलु कामगार महिलायों को हाउसकीपिंग और खाना बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है | प्रशिक्षण का उद्देश बताते हुए डॉ लिजी थॉमस, संस्था की डायरेक्टर ने बताया की प्रशिक्षण द्वारा महिलाओ के कौशल में बढोतरी होगी और अपने कार्य स्थल पर सीख का उपयोग कर सकेगी विशेषकर खाना बनाने और साफ़ सफाई के तरीको में,इससे उन्हें बेहतर वेतन भी मिल सकेगा| ये महिलाएं मध्य प्रदेश घरेलू कामगार ट्रेड यूनियन के  सदस्य हैं, यूनियन में 6000 से अधिक घरेलु कामकाजी सदस्य जुड़े है और लंबे समय से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष हैं| इस प्रशिक्षण का उद्घाटन पार्षद( वार्ड क्र-54) महोदया श्रीमती सीमा यादव जी द्वारा किया गया| उन्होंने सभी महिलाओ का उत्साहवर्धन किया और उदय संस्था को भी बधाई दी की घरेलु कामगार महिलाओ को कूकिंग प्रशिक्षण देकर मासिक वेतन में बढ़ोतरी होगी और साथ महिलाये स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर सकेगे| 


प्रशिक्षण 21 सितम्बर से शुरू हुआ और 27 सितंबर 2019 तक जारी रहेगा। श्रीमती संगीता परिहार कार्यक्रम की प्रशिक्षक हैं इन दिनो के दौरान विभिन्न प्रकार के  स्वादिष्ट व्यंजन जैसे मुगल पराठा, गोवा स्टाइल बाटी, पिज्जा, सैंडविच, दक्षिण भारतीय खाना अन्य जैसे  पकवान बनाना सिखाएंगी और साथ ही हाउसकीपिंग के तरीके को भी बताएगी  ताकि वे अपने कार्य स्थल पर इस कौशल और तकनीकों को लागू कर सकें। श्रीमती भगवती, महिला घरेलू कामकाजी समूह की लीडर दुर्गा नगर क्षेत्र की महिलाओं को संगठित कर रही है,प्रतिभागी भी थोडा थोडा अपना सहयोग कर रहे है प्रशिक्षण के अंतिम दिन (27.9.19) को, प्रशिक्षणार्थियों को उनके सीख का परीक्षा की जाएगी और प्रमाणपत्र दिए जायगे। 


Popular posts from this blog

मारुति सुजुकी के न्यू एज बलेनो का ग्लोबल प्रीमियर

जीप इंडिया ने पेश की कम्पास ट्रेलहॉक

यूक्रेन के आसमान में रूसी सैनिकों का काल बना 'भूत', मार गिराए रूस के कई फाइटर जेट