<no title>नागरिक आपूर्ति निगम एवं वेयरहाउसिंग कारपोरेशन के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

नागरिक आपूर्ति निगम एवं वेयरहाउसिंग कारपोरेशन के कर्मचारियों की 7 सूत्री मांगों को लेकर पूर्व सूचना अनुसार  दिनांक 12 सितंबर 2019 से अनिश्चितकालीन हड़ताल ! संघर्ष समिति के संयोजक अनिल वाजपेई जानकारी देते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में संघर्ष समिति के आह्वान पर आज से हड़ताल की गई 28 अगस्त को सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर निगम प्रबंधन को अवगत करा दिया गया था कि यदि कर्मचारियों की 7 सूत्री मांगों का निराकरण नहीं किया जाता है तो 12 सितंबर से पूरे प्रदेश में अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी कर दी जाएगी उक्त के तहत आज दोनों निगमों के मुख्यालय एवं जिला कार्यालय पूरी तरह बंद रहे और कर्मचारीयो ने अपनी-अपनी जिला इकाइयों मेंएकत्रित होकर सभा की वेयरहाउसिंग कारपोरेशन के कर्मचारियों द्वारा गौतम नगर मुख्यालय पर सभा की गई  नागरिक आपूर्ति निगम के कर्मचारियों द्वारा पर्यवास भवन मुख्यालय पर सभा आयोजित की गई सभा में निगम मंडल समन्वय महासंघ सेमी गवर्नमेंट एम्पलाईज फेडरेशन एमपी एग्रो कर्मचारी संघ सड़क परिवहन कर्मचारी अधिकारी उत्थान समिति को ऑपरेटिव बैंक ऊर्जा निगम के कर्मचारी प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित हो कर हड़ताल का समर्थन किया कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र खोंगल द्वारा पत्र प्रेषित कर  हड़ताल का समर्थन किया सड़क परिवहन निगम कर्मचारी अधिकारी उत्थान समिति के प्रांत अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा द्वारा अवगत कराया की सड़क परिवहन निगम के कर्मचारी संघर्ष समिति की 7 सूत्री मांगों का समर्थन करते हुए समर्थन में भोपाल मुख्यालय इंदौर ग्वालियर एवं जबलपुर के कर्मचारी आज हड़ताल पर हैं और जब तक संघर्ष समिति की मांगों का निराकरण नहीं होता है तब तक सड़क पर निगम के कर्मचारी भी हड़ताल में सम्मिलित रहेंगे ! आज की सभा को श्री अजय श्रीवास्तव नीलू चंद्रशेखर परसाई गोपाल सिंह श्याम सुंदर शर्मा बीके व्यास गजेंद्र कोठारी मेघराज यादव संतोष मिश्रा हतीम अली अनिल जैन अरविंद शर्मा अशोक राजपूत मोहम्मद शकील  अकबर हेमराज मोरे जीके गौतम संदीप विसरिया नीरज गुप्ता एमपी लोहार कौन परसाई जमील अहमद अनिल तिवारी नरेंद्र चौरे राकेश जैन ने संबोधित किया गया!


Popular posts from this blog

मारुति सुजुकी के न्यू एज बलेनो का ग्लोबल प्रीमियर

जीप इंडिया ने पेश की कम्पास ट्रेलहॉक

आॅस्ट्रेलिया में दिखा दुर्लभ 'कंबल' आॅक्टोपस